फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A small IT company in India spied the leaders and investors around the world

भारत की एक छोटी सी आईटी कंपनी ने की दुनियाभर के नेताओं और निवेशकों की जासूसी

Tue, 09 Jun 2020 08:31 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 09 Jun 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
A small IT company in India spied the leaders and investors around the world
साइबर क्राइम(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की एक छोटी सी आईटी फर्म द्वारा दुनियाभर में पिछले सात सालों में 10 हजार ईमेल एकाउंट्स की जासूसी के लिए अपनी हैकिंग की सेवाएं देने का मामला सामने आया है। नई दिल्ली स्थित बेलट्रोक्स इन्फोटेक सर्विसेज नाम की इस कंपनी ने यूरोप के सरकारी अधिकारियों, बहामास के जुए के व्यापारियों, अमेरिका के कई बड़े निवेशकों समेत भारत की कुछ कंपनियों को भी अपना निशाना बनाया है।

विज्ञापन


कंपनी के तीन पूर्व कर्मचारियों और ऑनलाइन जुटाए गए कई साक्ष्यों के आधार पर पूरा मामला सामने आया है। फिलहाल सूत्रों के मुताबिक बेलट्रॉक्स कंपनी की हैकिंग में शामिल होने की संभावना के सभी पहलुओं की जांच अमेरिकी कानून के तहत कर रहा है।
विज्ञापन


हालांकि कंपनी के मालिक ने किसी भी तरह के गलत कार्य में शामिल होने से इनकार किया है और साथ ही अपने क्लाइंट्स का नाम भी उजागर नहीं किया है।

वहीं इंटरनेट वॉचडॉग ग्रुप सिटीजन लैब के शोधकर्ताओं, जिन्होंने हैकर्स द्वारा उपयोग किए जाने वाले बुनियादी ढांचे का मानचित्रण करने में दो साल से अधिक समय बिताया, ने मंगलवार को यहां एक रिपोर्ट जारी की जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि बेलट्रॉक्स कर्मचारी जासूसी अभियान के पीछे हैं। सिटीजन लैब के शोधकर्ता जॉन स्कॉट-रेलटन ने कहा कि यह सबसे बड़ा भाड़े पर किया गया जासूसी ऑपरेशन में से एक है जो अब तक उजागर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान दुनियाभर में साइबर अपराध और हैकिंग जैसे गैरकानूनी कामों में बढ़ोतरी देखी गई है और लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed