{"_id":"6003573d8ebc3e309567171a","slug":"a-pigeon-named-joe-reached-australia-created-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से 13 हजार किमी. का सफर कर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे कबूतर ने खड़ा किया विवाद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका से 13 हजार किमी. का सफर कर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे कबूतर ने खड़ा किया विवाद
Sun, 17 Jan 2021 02:44 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मेलबर्न।
एजेंसी, मेलबर्न।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 17 Jan 2021 02:44 AM IST
सार
- बायो सिक्योरिटी को खतरा बता ऑस्ट्रेलिया ने किया मारने का फैसला
- जांच में कबूतर के पैर में बंधा जो नाम का बैंड फर्जी पाया है
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के नाम पर ‘जो’ नामक कबूतर ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के बीच तनातनी का कारण बन गया। कबूतर अमेरिका के ऑरेगन से 13 हजार किमी की उड़ान भरकर 26 दिसंबर को मेलबर्न पहुंचा तो उसके पैर में जो नाम का बैंड बंधा देख अधिकारियों ने बायोसिक्योरिटी को खतरा बता मारने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने इस कबूतर को इस आधार पर मारने का फैसला किया क्योंकि इससे उसके यहां बीमारी फैल सकती है। ये कबूतर खाद्य सुरक्षा और पोल्ट्री फॉर्मों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।
विज्ञापन
इसके बाद अमेरिका के ओकालहोमा के रेसिंग पिजन यूनियन के मैनेजर डीयोन रॉबर्ट्स ने कहा कि कबूतर के पैर में बंधा बैंड फर्जी है। अमेरिका के जिस ब्लू बार पिजन को ये बैंड बांधा जाता है वो ऑस्ट्रेलिया द्वारा पकड़ा गया कबूतर नहीं है। ऐसी स्थिति में उसे मारा नहीं जा सकता है। ये उसके जीवन जीने की स्वतंत्रता के खिलाफ है।
विज्ञापन
जांच पड़ताल में फर्जी मिला बैंड
ऑस्ट्रेलिया के कृषि विभाग ने जांच पड़ताल में पाया कि जो नाम के इस कबूतर के पैर में फर्जी बैंड बांधा गया था। जांच में ये भी पता चला है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत की खुशी में किसी ने ये बैंड कबूतर के पैर में बांधकर उड़ा दिया जिससे असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। संभव है कि कबूतर ऑस्ट्रेलिया का ही हो और उससे कोई खतरा नहीं है। अब कबूतर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।
ऑस्ट्रेलिया में छाया सफेद कबूतर
ऑस्ट्रेलिया में मिला ये कबूतर सोशल मीडिया पर चर्चा बन गया है। अमेरिका के विक्टोरिया के पशु न्याय पार्टी के कानूनविद एंडी मेडिक ने कहा ‘जो’ नाम के कबूतर को स्वतंत्र रूप से जीने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जो के पैर में जो बैंड है उससे साबित होता है कि वो अमेरिकी नहीं है और किसी भी हाल में उसे मारने की जरूरत नहीं है।