फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A landslide at an unauthorised gold mine on Indonesia's Sulawesi island news and updates

Indonesia: सुलावेसी द्वीप में बारिश से आई आपदा, सोने की खदान में भूस्खलन से कई लोग मिट्टी में दबे; 12 की मौत

Mon, 08 Jul 2024 10:01 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 08 Jul 2024 10:01 AM IST
सार

गोरोनटालो प्रांत के सुमावा जिले में रविवार सुबह हुए भूस्खलन में खनिकों और अवैध खदान के पास रहने वाले निवासियों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
A landslide at an unauthorised gold mine on Indonesia's Sulawesi island news and updates
सोने की खदान में भूस्खलन - फोटो : एएनआई (प्रतिकात्मक तस्वीर)

विस्तार

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर कई दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सुलावेसी द्वीप पर मूसलाधार बारिश की वजह से एक अवैध सोने की खदान में भूस्खलन हो गया। भूस्खलन की वजह से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 18 लोगों का फिलहाल कुछ पता नहीं लगा।

विज्ञापन


इतने लोगों को जिंदा बचाया
स्थानीय बचाव एजेंसी बसरनास के प्रमुख हेरियांतो ने बताया कि गोरोनटालो प्रांत के सुमावा जिले में रविवार सुबह हुए भूस्खलन में खनिकों और अवैध खदान के पास रहने वाले निवासियों की मौत हो गई। उन्होंने यह भी बताया कि हादसे में मिट्टी के नीचे दबे पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि, बचाव दल सोमवार को 18 लापता लोगों की तलाश कर रहा है।  
विज्ञापन

बचाव अभियान में आ रही मुसीबत 
हेरियांतो ने बताया, 'हमने लापता लोगों की तलाश के लिए राष्ट्रीय बचाव दल, पुलिस और सैन्यकर्मियों समेत 164 कर्मचारियों को तैनात किया है। वहीं, बचाव कर्मचारियों को भूस्खलन स्थल तक पहुंचने के लिए करीब 20 किलोमीटर यानी 12.43 मील का रास्ता तय करना पड़ रहा है। यहां सड़क पर कीचड़ और क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बचाव अभियान में मुसीबत आ रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ घर भी तबाह
उन्होंने कहा कि लोगों को बचाने के लिए अगर संभव हो सका तो एक्सवेटर का भी इस्तेमाल करेंगे। एजेंसी की माने तो भूस्खलन से कुछ घर भी तबाह हो गए हैं। इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी (बीएनपीबी) ने कहा कि भूस्खलन से कई घर और एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। उसने निवासियों तो चेतावनी दी है कि सोमवार और मंगलवार को गोरोनटालो प्रांत के कुछ इलाकों में अभी भी बारिश हो सकती है और लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

पहले भी हो चुका है भूस्खलन
दक्षिण सुलावेसी में अप्रैल में एक भूस्खलन में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना भी भारी बारिश के चलते ही हुई थी।
वहीं, इंडोनेशिया के पश्चिम सुमात्रा प्रांत में मई में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और मिट्टी खिसकने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed