{"_id":"69516d0ef176c14f5b05ef39","slug":"a-knife-attack-outside-suriname-s-capital-kills-at-least-nine-people-including-children-police-say-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Knife Attack In Suriname: सूरीनाम की राजधानी के बाहर चाकू से हमला, बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Knife Attack In Suriname: सूरीनाम की राजधानी के बाहर चाकू से हमला, बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत
Sun, 28 Dec 2025 11:17 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पारामरिबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पारामरिबो
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:17 PM IST
सार
Knife Attack In Suriname: सूरीनाम में एक हमलावर ने नौ लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी है। मामले में पुलिस ने बताया कि राजधानी पारामारिबो के बाहर हुए चाकू से हमले में बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।
विज्ञापन
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूरीनाम की राजधानी पैरामारिबो के बाहर चाकू से किए गए हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में पांच नाबालिग शामिल थे और वे हमलावर के पड़ोसी थे।
आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की
सूरीनाम पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में हमलावर के अपने चार बच्चे और मदद के लिए आए पड़ोसी शामिल हैं। एक पड़ोसी का बच्चा भी इस हमले का शिकार हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पीड़ित अलग-अलग घरों में पाए गए।
ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि आरोपी पुरुष ने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की और गिरफ्तारी के दौरान घायल हो गया। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Trump Putin Talks: जेलेंस्की से मुलाकात से पहले ट्रंप ने पुतिन से की बात, युद्ध खत्म होने की बढ़ी उम्मीद
यह हमला पैरामारिबो से करीब 25 किलोमीटर दूर कॉमेवाइन जिले के रिशेल्यू इलाके में हुआ। पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी आरोपी ने हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद उसे काबू में किया गया। इस दौरान वह घायल हो गया और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। हमले में एक अन्य बच्चा और एक वयस्क गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका पैरामारिबो के अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूरीनाम की राष्ट्रपति जेनिफर गीरलिंग्स-साइमन्स ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि हमलावर ने अपने ही बच्चों और पड़ोसियों की जान ले ली। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
अन्य वीडियो:-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन