{"_id":"6951654797ad7d3d220d007d","slug":"trump-called-putin-before-meeting-with-zelenskyy-he-said-the-meeting-was-productive-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump Putin Talks: जेलेंस्की से मुलाकात से पहले ट्रंप ने पुतिन से की बात, युद्ध खत्म होने की बढ़ी उम्मीद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump Putin Talks: जेलेंस्की से मुलाकात से पहले ट्रंप ने पुतिन से की बात, युद्ध खत्म होने की बढ़ी उम्मीद
Sun, 28 Dec 2025 10:43 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 28 Dec 2025 10:43 PM IST
सार
Trump Putin Talks: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। यह बातचीत ट्रंप की जेलेंस्की के साथ होने वाली बैठक से पहले हुई है।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। यह बात ऐसे समय में हुई है, ट्रंप कुछ ही घंटों बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दी है।
ट्रंप ने कहा, मैंने आज दोपहर एक बजे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ अपनी बैठक से पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ फोन पर एक बहुत ही अच्छे और बेहद अच्छे नतीजे देने बातचीत की। ट्रंप ने कहा, यह बैठक मार-ए-लागो (ट्रंप का आवास) के मुख्य डाइनिंग रूम में होगी। पत्रकारों को आमंत्रित किया गया है। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष शुरू हुए चार साल होने वाले हैं। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से शांति की सभी कोशिशें अब तक नाकाम रही हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध को जल्द खत्म करने के दबाव और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से पीछे न हटने की चेतावनी के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की कुछ दबाव में दिखने लगे हैं। इसका असर यह हुआ है कि जेलेंस्की अब रविवार को ट्रंप के साथ एक बार फिर संघर्ष रुकवाने के लिए शांति समझौते के प्रस्ताव के साथ चर्चा करेंगे।
रूस-यूक्रेन संघर्ष की ताजा स्थिति क्या है?
रूस-यूक्रेन में युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिकी मध्यस्थता के साथ शांति वार्ता जारी है। वहीं दूसरी ओर जमीन पर जबरदस्त युद्ध भी चल रहा है। रूस ने बीते दिनों यूक्रेन के प्रमुख शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।
ये भी पढ़ें: 'अमेरिका अब असली संयुक्त राष्ट्र': डोनाल्ड ट्रंप का दावा- रुकवाया थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष; यूएन को लगाई लताड़
कूटनीतिक उच्च-स्तरीय बैठकों का दौर जारी
शांति वार्ता में प्रगति के बावजूद, रूस-यूक्रेन के बीच जमीन पर लड़ाई जारी है।

- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की आज फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं। इस बैठक का मकसद अमेरिका की ओर से प्रस्तावित 20-सूत्रीय शांति योजना पर चर्चा और इसके अधिकतर मुद्दों पर सहमति बनाना होगा।
- जेलेंस्की ने घोषणा की है कि यह 20-सूत्रीय शांति योजना के 90 फीसदी बिंदुओं पर तैयार हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि नए साल से पहले बहुत कुछ तय किया जा सकता है।
- जेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन संघर्ष रुकवाने की कोशिशों में जुटे अमेरिकी प्रतिनिधियों (स्टीव व्हिटकॉफ और जैरेड कुश्नर) के साथ हुई बातचीत को सकारात्मक बताया है, जिससे शांति समझौते के प्रारूप, बैठकें और समय के संदर्भ में नए विचार मिले हैं।
- क्रेमलिन ने कहा है कि वह रूसी दूत किरिल दिमित्रिएव को अमेरिका की तरफ से दिए गए ताजा प्रस्तावों का विश्लेषण कर रहा है। हालांकि, एक वरिष्ठ रूसी अधिकारी ने कहा कि यह योजना उस मसौदे से मौलिक रूप से अलग है जिस पर रूस ने अमेरिका से बातचीत शुरू की।
- राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि यूक्रेनी पक्ष के पास तब तक कुछ नहीं है जब तक मैं इसे मंजूरी नहीं देते।
शांति वार्ता में प्रगति के बावजूद, रूस-यूक्रेन के बीच जमीन पर लड़ाई जारी है।
- शनिवार (27 दिसंबर) तड़के कीव में रूसी हवाई हमलों की एक नई लहर देखी गई, जिससे कम से कम पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला ड्रोन और मिसाइल खतरों के साथ पूरे देश में जारी रहा।
- उत्तर-पूर्वी शहर खारकीव पर हुए हवाई हमले में दो लोगों की मौत हो गई। रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे खासकर ओडेसा के दक्षिणी क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइलों के हमलों को बढ़ा दिया है। यह क्षेत्र यूक्रेन के समुद्री बंदरगाहों पर स्थित हैं।
- दूसरी तरफ यूक्रेनी सेना ने दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र में रूस की प्रमुख तेल रिफाइनरियों में से एक (नोवोशाख्तिंस्क) पर क्रूज मिसाइलों से हमले की जानकारी दी। यह रिफाइनरी पूर्वी यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियानों के लिए ईंधन आपूर्ति के लिए अहम है।
- रूसी सेना ने डोनेत्स्क में स्विआतो-पोक्रोव्स्क बस्ती पर नियंत्रण कर लिया है।
- यूक्रेनी सैनिकों को इस सप्ताह की शुरुआत में सीवर्स्क के पूर्वी शहर से हटना पड़ा।
- सीवेर्स्क पर कब्जा अब रूस को डोनेत्स्क में यूक्रेन के पास बचे अंतिम किले वाले शहरों स्लोवियांस्क और क्रामाटोरस्क के करीब ले आया है।
- मॉस्को ने डोनबास में आने वाले डोनेत्स्क के लगभग 75% और लुहांस्क के लगभग 99% हिस्से को नियंत्रण में ले लिया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन