फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A Hong Kong Court sent five pro democracy leaders with Jimmy Lai in jail

हांगकांग: अदालत ने जिमी लाइ समेत पांच लोकतंत्र समर्थक नेताओं को भेजा जेल

Sat, 17 Apr 2021 01:21 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, हांगकांग
एजेंसी, हांगकांग Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 17 Apr 2021 01:21 AM IST
सार

  • हांगकांग में लोकतंत्र आंदोलन के लिए एक और बड़ा झटका
  • पहले से गिरफ्तार जिमी लाइ को 12 माह कैद की सजा सुनाई गई

विज्ञापन
A Hong Kong Court sent five pro democracy leaders with Jimmy Lai in jail
हांगकांग मीडिया टाइकून जिम्मी लाइ - फोटो : social media

विस्तार

अर्ध स्वायत्त क्षेत्र की एक अदालत ने पांच लोकतंत्र समर्थकों को जेल भेज दिया है। इनमें मीडिया उद्यमी जिमी लाइ भी शामिल हैं। इन लोगों को 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान एक रैली का आयोजन करने के लिए 18 महीने कैद की सजा दी गई है। कुल नौ लोकतंत्र समर्थकों को कैद सुनाई गई लेकिन उनमें से चार लोगों की सजा उनकी उम्र व उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए निलंबित रखी गई है।

विज्ञापन


इस कार्रवाई को हांगकांग में लोकतंत्र आंदोलन के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है। आंदोलन को चीन और हांगकांग के अधिकारी पूरी तरह कुचलने में लगे हुए हैं। अदालत ने 82 वर्षीय वकील और पूर्व सांसद ली की 11 महीने कैद को भी दो वर्षों के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


वह मानवाधिकार एवं लोकतंत्र के लिए जाने जाते हैं। जबकि पहले से गिरफ्तार जिमी लाइ को 12 माह कैद की सजा सुनाई गई। लोकतंत्र समर्थक एक अन्य कार्यकर्ता ली चिउक यान को भी 12 महीने कैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे पूर्व सांसद हैं जिन्होंने बीजिंग के थियानमेन चौक पर 1989 में लोकतंत्र समर्थकों की हत्या के विरोध में हांगकांग में मोमबत्ती जुलूस निकाल चुके हैं। वकील अल्बर्ट हो और मारग्रेट एनजी की 12 महीने जेल की सजा को दो वर्षों के लिए स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed