फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A double attack in the Strait of Hormuz escalated tensions, with two ships targeted within hours

West Asia Tension: होर्मुज जलडमरूमध्य में दोहरे हमले से बढ़ा तनाव, कुछ घंटों में दो जहाजों को बनाया गया निशाना

Mon, 04 May 2026 09:11 AM IST
Riya Dubey पीटीआई, दुबई
पीटीआई, दुबई Published by: Riya Dubey Updated Mon, 04 May 2026 09:11 AM IST
सार

होर्मुज जलडमरूमध्य में कुछ ही घंटों के भीतर दो जहाजों पर हमले से अंतरराष्ट्रीय चिंता बढ़ गई है। यूनाइटेड किंगडम समुद्री व्यापार संचालन के अनुसार, फुजैरा तट के पास एक तेल टैंकर को अज्ञात प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया। 

विज्ञापन
A double attack in the Strait of Hormuz escalated tensions, with two ships targeted within hours
होर्मुज जलडमरूमध्य - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पश्चिम एशिया के संवेदनशील समुद्री मार्ग होर्मज जलडमरूमध्य में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कुछ ही घंटों के अंतराल में दो जहाजों पर हमले की घटनाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसी ने क्या जानकारी दी?

ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO)ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात करीब 11:40 बजे संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा तट के पास एक तेल टैंकर को अज्ञात प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया।

विज्ञापन


एजेंसी के अनुसार, हमले में जहाज के सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और किसी तरह का पर्यावरणीय नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, हमले के पीछे किसका हाथ है, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों भी हुआ था हमला

इससे पहले रविवार को ही इसी जलडमरूमध्य में एक अन्य जहाज पर भी हमला किया गया था। लगातार हो रही इन घटनाओं ने क्षेत्र में अस्थिरता को और बढ़ा दिया है, खासकर ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच।



विशेषज्ञों के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति का प्रमुख मार्ग है, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा कच्चा तेल गुजरता है। ऐसे में यहां किसी भी तरह की सुरक्षा चूक या हमला वैश्विक बाजारों और समुद्री व्यापार पर व्यापक असर डाल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed