{"_id":"5b71158542c7922127040b49","slug":"a-burkha-wearing-muslim-woman-in-the-uk-was-treated-like-a-terrorist-by-bus-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुर्का पहनने पर मुस्लिम महिला के साथ बस ड्राइवर ने किया आतंकी जैसा व्यवहार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बुर्का पहनने पर मुस्लिम महिला के साथ बस ड्राइवर ने किया आतंकी जैसा व्यवहार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन में बुरखा पहनने के कारण एक मुस्लिम महिला से साथ बस ड्राइवर द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। जब वह बस में चढ़ी तो ड्राइवर ने उससे कहा कि वह अपना चेहरा दिखाए। जब महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया तो ड्राइवर ने उसे खतरनाक और डरावना कहा। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके साथ एक आतंकी जैसा व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक महिला अपने दो महीने के बच्चे के साथ बस में चढ़ी थी। तभी ड्राइवर उसपर चिल्लाने लगा और बुरखा हटाने को कहने लगा। उसने कहा कि वह महिला का चेहरा देखना चाहता है। मामला 21 जुलाई है। उस वक्त बस ईस्टन से ब्रिस्टसल सिटी सेंटर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
जब बाद में महिला से बात की गई तो उसने बताया कि ड्राइवर उसके साथ ऐसे पेश रहा था कि जैसे वह कोई आतंकी हो और उसकी बस उड़ाने आई हो। महिला ने कहा कि यह सब उसके लिए बहुत निराशाजनक है।
विज्ञापन