{"_id":"5c51a5c8bdec2256646aae6a","slug":"a-banker-in-brazil-dressed-as-spider-man-on-the-last-day-of-his-work-became-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉब के आखिरी दिन 'स्पाइडरमैन' बन कर आया बैंकर, अचंभित हुए सहकर्मी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जॉब के आखिरी दिन 'स्पाइडरमैन' बन कर आया बैंकर, अचंभित हुए सहकर्मी
Wed, 30 Jan 2019 09:03 PM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
Brazilian Banker
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग अपने काम के आखिरी दिन को यादगार बनाने के लिए क्या-क्या करते है, जिसे वह उस पल को समेत कर रखने और हमेशा के लिए यादगार बन जाए। ऐसी ही एक तस्वीर और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
मामला ब्राजील के एक बैंक कर्मी 'साओ पाउलो' से जुड़ा है। साओ अपनी नौकरी के आखिरी दिन स्पाइडर-मैन की ड्रेस पहन कर ऑफिस पहुंच गए। पूरे दिन उन्होंने इसी ड्रेस में काम किया और न केवल अपने लिए बल्कि अपने सहकर्मियों के लिए भी यादगार बन गए।
विज्ञापन
ऐसा कर वह इंटरनेट पर भी वह छा गए। स्पाइडर मैन की लाल पोशाक में कार्यालय के चारों ओर घूमने और सहकर्मियों के साथ बातचीत करने की उनकी तस्वीरों और वीडियों इंटरनेट पर वायरल होती रही। सहकर्मियों ने भी उनकी वीडियो वायरल कर दी।
विज्ञापन
ऑनलाइन पोस्ट में किए गए तस्वीर और वीडियो में दिखाया गया है, जो कंप्यूटर पर बैठे और कार्यालय में अन्य कर्मचारियों से बात करते हुए स्पाइडर-मैन के रूप में कपड़े पहने दिख रहा है।
एक अन्य तस्वीर में वह एक मेज पर लेटा हुआ है। ऐसा लगता है कि न केवल वह आदमी खुद अपने अंतिम दिन का आनंद ले रहा था, बल्कि उसके आसपास के अन्य लोगों को भी मनेरंजन का आनंद दिलवा रहा है। इंटरनेट पर इन तस्वीरों और वीडियो को लाखों बार देखा गया।