फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   60 year old Russian man took up challenge to consume 1 point 5 litres of vodka on youtue livestream died while drinking

रूस: शर्त पूरी करने के चक्कर में 1.5 लीटर वोदका गटक गया बुजुर्ग, यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान मौत

Sat, 06 Feb 2021 07:19 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्मोलेंस्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, स्मोलेंस्क Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 06 Feb 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
60 year old Russian man took up challenge to consume 1 point 5 litres of vodka on youtue livestream died while drinking
रूस में 1.5 लीटर वोदका पीने से गई बुजुर्ग की जान - फोटो : सोशल मीडिया

रूस में क्षमता से अधिक वोदका  (शराब) पीना एक बुजुर्ग व्यक्ति को इतना भारी पड़ गया कि उसकी जान चली गई। दरअसल, रूस के स्मोलेंस्क शहर में 60 वर्षीय इस बुजुर्ग ने एक ऐसी शर्त लगा रखी थी, जिसके तहत उसने 1.5 लीटर वोदका पी ली। इस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात तो यह है कि इस पूरी घटना की यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग हो रही थी। इस दौरान लाखों दर्शक बुजुर्ग को मरते हुए देखते रहे।

विज्ञापन

शर्त के बदले इनाम

बता दें बुजुर्ग ने जो शर्त लगाई थी उसके तहत उसे अधिक से अधिक शराब पीनी थी। इस चुनौती को पूरा करने के लिए उसने 1.5 लीटर वोदका पी डाली, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक को लोग 'दादाजी' के नाम से बुलाते थे। उसे एक यू ट्यूबर ने इस चुनौती को पूरा करने के बदले में इनाम के तौर पर रुपये देने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

'थ्रैश स्ट्रीम' या फिर 'ट्रैश स्ट्रीम' के नाम से चर्चित है यह चुनौती

बताया जा रहा है कि रूस में यह चुनौती 'थ्रैश स्ट्रीम' या फिर 'ट्रैश स्ट्रीम' के नाम से काफी चर्चित है। अब सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल हो जाने के बाद से 'ट्रैश स्ट्रीम’ नाम की यह चुनौती भी काफी ट्रेंड कर रही है। इस शर्त में किसी शख्स को पैसे के बदले में किसी भी तरह के स्टंट को करने के लिए चुनौती दी जाती है। साथ ही यूट्यूब पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाती है, जिसे बड़ी संख्या में दर्शक ऑनलाइन देखते हैं।

विज्ञापन

बुजुर्ग को दर्शकों ने लाइव मरते देखा

जानकारी मिली है कि मरने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग की पहचान यूरी दुशेकिन के रूप में हुई है। उसे एक यू ट्यूबर ने रुपयों के बदले में गर्म सॉस खाने या शराब पीने की चुनौती दी थी। ऐसे में उसने वोदका पीने की शर्त को चुना और 1.5 लीटर वोदका गटक गया। इसके तुरंत बाद ही वह अचानक गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस पूरे घटनाक्रम को लाखों दर्शकों ने लाइव स्ट्रीम पर देखा।

घटना की जांच शुरू

बताया जा रहा है कि रूस के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते हुई इस घटना की जांच शुरू कर दी है। इस बीच रूस के नेता सीनेटर एलेक्सी पुष्कोव ने इस तरह की जानलेवा चुनौतियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाए जाने पर जोर दिया है। उनका कहना है कि इस तरह की शर्त सोशल मीडिया पर हिंसा को बढ़ावा देती हैं। इससे डिजिटल क्राइम को बढ़ावा मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed