{"_id":"5c3c66d4bdec2273367cf869","slug":"96-percent-homes-are-privately-owned-know-interesting-facts-about-romania","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया का ऐसा देश जहां 96 फीसदी लोगों के पास है खुद का घर ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया का ऐसा देश जहां 96 फीसदी लोगों के पास है खुद का घर
Mon, 14 Jan 2019 04:09 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Mon, 14 Jan 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
romania
- फोटो :
Emerging Europe
विस्तार
दुनिया में बहुत से देश ऐसे हैं जहां घरों को लेकर लोगों को बहुत की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। देश में या तो जनसंख्या अधिक होती है या फिर अधिक मात्रा में प्रवासी बस जाते हैं। जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग या तो किराए पर रहते हैं या फिर गरीबी के कारण फुटपाथ पर। आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के 96 फीसदी लोगों को पास खुद का घर है।
हम बात कर रहे हैं यूरोपीय देश रोमानिया की। जो ऐसा इकलौता देश है, जहां 96 फीसदी लोगों के पास खुद का घर है। यहां के लोगों को किराए के घर में रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। केवल घर के मामले में ही नहीं बल्की इस देश की और भी कई बातें हैरान करने वाली हैं।
यूरोप महाद्वीप पर स्थित इस स्वतंत्र देश के लोग अपनी संस्कृति और परंपरा से खूब प्यार करते हैं। इसी कारण इस देश के 85 फीसदी लोग रोमानियन भाषा ही बोलते हैं। इस देश का क्षेत्रफल 91,671 वर्गमील है। जो भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के बराबर है। इस देश की आधिकारिक भाषा भी रोमानियन है।
रोमानिया के लोग घर खरीदने को अधिक प्राथमिकता देते हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि यहां सरकारी नीति और किराए के घर के मौके बेहद कम हैं। इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों का पहला लिखित प्रमाण 513 ईसा पूर्व में मिलता है। यूरोपीय संगठन में वियना और पेरिस के बाद रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है।
यहां के लोगों की एक खासियत ये भी है कि इन्हें अपने त्योहार मनाना बेहद पसंद है। यहां मनाए जाने वाले फेस्टिवल में सबसे खास हैं लेडीज फेस्टिवल और फ्लॉवर फेस्टिल, जो मुख्य रूप से महिलाओं पर केंद्रित हैं। यहां ग्रामीण लोगों का खुद का फोक म्यूजिक लोगों को खूब आकर्षित करता है। इस म्यूजिक को उन्होंने खुद ही क्रिएट किया है।
रोमानिया के लोग मेहमानों का स्वागत वाइन से करते हैं। साल 2007 में ये देश यूरोपीय संघ में शामिल हुआ था, जिसके बाद से यहां के लोग यूरोप के किसी भी देश में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। ये लोग बेरोकटोक कभी भी यूरोपीय देशों में आ जा सकते हैं।