फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   92 years old US Ron Ridi has done 400 times blood donation, 1200 peoples lives saved

92 साल का ये व्यक्ति 400 बार कर चुका है रक्तदान, 1200 लोगों की बचाई जान

Mon, 15 Apr 2019 09:54 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: आसिम खान Updated Mon, 15 Apr 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
92 years old US Ron Ridi has done 400 times blood donation, 1200 peoples lives saved
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

अमेरिका में रहने वाले एक 92 साल के व्यक्ति ने 400 बार रक्तदान कर रिकॉर्ड बनाया है। अमेरिका के लवलैंड में रहने वाले 92 साल के रॉन रिडी का दावा है कि वे हर दो महीने में रक्तदान करते हैं। पिछले 60 साल में 400 बार खून देकर 1200 लोगों की जान बचा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने 189 लीटर ब्लड डोनेट करने का रिकॉर्ड भी बनाया है। इसे लेकर लवलैंड पुलिस और ब्लड डोनेशन सेंटर ने उन्हें सम्मानित भी किया है। 

विज्ञापन


रॉन बताते हैं कि उन्होंने रक्तदान की शुरुआत 60 के दशक में की थी। उन्होंने पहली बार सैन डियागो में एक दोस्त को खून दिया था। तब से वो रक्तदान करते आ रहे हैं। रक्तदान के साथ ही वे पिछले कुछ सालों से प्लेटलेट्स भी डोनेट कर रहे हैं। इस बारे में वे बताते हैं- 'जीवन के इस पड़ाव पर मैं प्लेटलेट्स डोनेट नहीं कर सकता हूं। लेकिन जब तक संभव हो सकेगा, रक्तदान करना जारी रखूंगा। 
विज्ञापन


रॉन ने कहा कि वो अपने इस रिकॉर्ड के बाद रक्तदान में नया रिकॉर्ड बनाना चाहता हैं ताकि इससे नई पीढ़ी प्रेरित हो। उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं नई पीढ़ी आगे आए। लोगों की मदद करे और रिकॉर्ड बनाए। लोगों की जिंदगी बचाकर मुझे जो खुशी मिलती है उसे मैं बयां नहीं कर सकता। उधर, वाइटालैंड ब्लड सेंटर के अधिकारियों के मुताबिक, एक एनजीओ से जुड़े समूह में 27 ब्लड डोनर हैं। इनमें रॉन रिडी सबसे बुजुर्ग हैं। ब्लड सेंटर की मैनेजर लिज लैंबर्ट का कहना है कि एक बार रक्तदान तीन जिंदगियों को बचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed