फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   90 percent people will be corona infected then the Heard immunity will come

corona virus: 90 फीसदी लोग संक्रमण की चपेट में आएंगे, तब आएगी हर्ड इम्युनिटी

Sat, 26 Dec 2020 07:28 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 26 Dec 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
90 percent people will be corona infected then the Heard immunity will come
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना महामारी को एक साल पूरे हो चुके हैं। जानलेवा वायरस अब म्यूटेशन कर दुनिया को फिर अपने आगोश में ले रहा है। बहुरूपिया वायरस का काट पता करने में जुटे वैज्ञानिक के सामने अब नई चुनौती खड़ी हो गई है।

विज्ञापन


हर्ड इम्यूनिटी पर भी असमंजस की स्थिति है और इसको लेकर वैज्ञानिकों ने अब अपना पैमाना ही बदल दिया है। अमेरिकी इम्युनोलॉजिस्ट डॉक्टर एंथोनी फौची पहले कह रहे थे कि दुनिया की 60 से 70 फीसदी आबादी जब संक्रमण की चपेट में आ जाएगी तो वायरस के खिलाफ हर्ड इम्युनिटी बन जाएगी।
विज्ञापन


90 फीसदी लोग संक्रमण की चपेट में आएंगे, तब आएगी हर्ड इम्यूनिटी
महामारी का रूप विकराल होने लगा तो यह आंकड़ा 70 से 75 फीसदी हुआ। दुनिया भर में संक्रमण से मौतों का ग्राफ बेकाबू हुआ तो यह दर 80 से 85 फीसदी पहुंच गई। अब जब दुनिया के कई देशों में वायरस में म्यूटेशन के साथ कई रूप का पता चला है तो कहा जा रहा है कि अब करीब 90 फीसदी आबादी संक्रमण की चपेट में आएगी तभी हर्ड इम्युनिटी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इसका दूसरा खतरा यह है कि संक्रमण के कारण मौतों का ग्राफ बढ़ सकता है। नए स्ट्रेन से आने वाले समय में क्या होगा अभी कुछ भी साफ नहीं है। खसरा का प्रकोप बढ़ने पर ऐसा देखने को मिल चुका है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस जितना अधिक संक्रामक होगा हर्ड इम्युनिटी हासिल करना उतना अधिक आसान होगा बशर्ते वायरस जानलेवा न हो। नए स्ट्रेन को लेकर अभी तक ऐसा ही अनुमान लगाया जा रहा है।


कोरोना खसरे से ज्यादा संक्रामक नहीं है। मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं। ऐसे में जब कोरोना के खिलाफ 90 फीसदी हर्ड इम्युनिटी बन जाती है तो वायरस का प्रकोप थम सकता है। खसरा दुनिया की सबसे संक्रामक बीमारी है जिसका वायरस घंटों तक हवा में रह सकता है और एक कमरे से दूसरे कमरे में पहुंच लोगों को संक्रमित कर सकता है। 
- डॉ. एंथनी फौची अमेरिकी इम्यूनोलॉजिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed