{"_id":"5c31bbe9bdec2256cd7e2210","slug":"9-people-attacked-on-hindu-temple-in-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, 8-9 लोगों ने किया हमला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, 8-9 लोगों ने किया हमला
Sun, 06 Jan 2019 01:57 PM IST
Shilpa Thakur
ढाका, भाषा
ढाका, भाषा
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
hindu temple in Bangladesh
- फोटो : Dhaka Tribune
बांग्लादेश के मध्य तंगाइल जिले के एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मंदिर में दो समूहों के बीच हुई झड़क के दौरान तोड़फोड़ की गई है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
'ढाका ट्रिब्यून' की एक खबर के अनुसार जिले के बत्रा गांव में 8-9 लोगों के एक समूह ने मंदिर के मालिक के परिवार पर भी हमला किया।
खबर के अनुसार चित्ता रंजन ने भूमि खरीद कर करीब 20 वर्ष पहले उसपर शिव मंदिर का निर्माण कराया था।
रिपोर्ट के अनुसार उसी गांव के एक स्थानीय निवासी के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के एक समूह ने रंजन के घर पर तोड़फोड़ की और उसके परिवार वालों से मारपीट कर मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की।
रंजन ने कहा कि लोग 20 से ज्यादा वर्ष से मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आरोपी पहले भी कई बार जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर चुके हैं।
नागरपुर पुलिस थाने के प्रभारी आलम चंद ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच का आदेश दिया है। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।