फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   9 coaches of Nankana Sahib-bound special train carrying Sikh pilgrims derails in Pakistan

Pakistan Train Derail: सिख श्रद्धालुओं को लेकर ननकाना साहिब जा रही विशेष ट्रेन पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

Sat, 05 Nov 2022 04:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 05 Nov 2022 04:28 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि सिख तीर्थयात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन कराची से ननकाना साहिब जा रही थी। इसी दौरान पंजाब प्रांत के शोरकोट और पीर महल रेलवे स्टेशन के बीच उसके नौ डिब्बे पटरी से उतर गए।

विज्ञापन
9 coaches of Nankana Sahib-bound special train carrying Sikh pilgrims derails in Pakistan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पाकिस्तानी मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को एक ट्रेन पटरी से उतरी गई। इस ट्रेन से गुरु नानक जयंती समारोह में शामिल होने के लिए सिख तीर्थयात्री जा रहे थे। ट्रेन ननकाना साहिब जा रही थी। इस दौरान विशेष ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। गुरु नानक की जयंती आठ नवंबर को मनाई जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि सिख तीर्थयात्रियों को लेकर विशेष ट्रेन कराची से ननकाना साहिब जा रही थी। इसी दौरान पंजाब प्रांत के शोरकोट और पीर महल रेलवे स्टेशन के बीच उसके नौ डिब्बे पटरी से उतर गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बचाव दल तत्काल ही घटनास्थल पर पहुंचा। राहत कार्य शुरू किया गया। पाकिस्तान रेलवे ने ट्वीट कर कहा कि हादसे के बाद यात्रियों के प्रस्थान की व्यवस्था की गई है। बचे सिख तीर्थयात्रियों को ननकाना साहिब रवाना करने के इंतजाम किए जा रहे हैं। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि ट्रेन में भारत के सिख तीर्थयात्री भी सवार थे या नहीं। संघीय मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने घटना की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed