{"_id":"5ddb586d8ebc3e54dc19fb7b","slug":"84-golf-carts-hired-for-donald-trump-pays-40-million-rupees-for-hobby","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के लिए किराए पर ली गईं 84 गोल्फ कार्ट, शौक के लिए करदाताओं के चार करोड़ फूंके","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप के लिए किराए पर ली गईं 84 गोल्फ कार्ट, शौक के लिए करदाताओं के चार करोड़ फूंके
Mon, 25 Nov 2019 09:58 AM IST
Priyesh Mishra
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 25 Nov 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
गोल्फ खेलते अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
- फोटो : Social Media
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए अमेरिकी सरकारी खरीद विभाग (फेडरेल प्रोक्योरमेंट) ने 84 गोल्फ कार्ट को किराए पर लिया है। इसके एवज में सरकारी खजाने से किराए के रूप में 5.5 लाख डॉलर (लगभग 3.94 करोड़ रुपये) का भुगतान किया गया है। शौक की खातिर अमेरिकी करदाताओं के लगभग चार करोड़ रुपये खर्च करने के लिए ट्रंप की खूब आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
बता दें कि ट्रंप गोल्फ खेलने के लिए अपने दोस्तों को भी साथ ले जाते हैं। गोल्फ खेलने के दौरान आने वाला बिल करदाताओं के पैसे से ही चुकाया जाता है। अब तक के अपने तीन साल के कार्यकाल में ट्रंप कम से कम 17 गोल्फ कोर्स में 224 बार जा चुके हैं। इस दौरान उनके साथ हमेशा सीक्रेट सर्विस होती है।
विज्ञापन
ट्रंप के गोल्फ खेलने के लिए कार्ट मेडोक्स जॉइन्स इंक नाम की कंपनी देगी। यह कंपनी सनशाइन गोल्फ कार के नाम से बिजनेस चलाती है जो अपने उपभोक्ताओं को गोल्फ कार्ट मुहैया कराती है। पिछले साल भी ट्रंप के लिए मेडोक्स ने गोल्फ कार्ट किराए पर दी थी।
विज्ञापन