{"_id":"5c22f6bcbdec2256eb0d1705","slug":"8-year-old-migrant-dies-in-us-custody-on-christmas","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस के दिन अमेरिकी हिरासत में आठ साल के बच्चे की मौत, एक महीने में दूसरी घटना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्रिसमस के दिन अमेरिकी हिरासत में आठ साल के बच्चे की मौत, एक महीने में दूसरी घटना
Wed, 26 Dec 2018 09:04 AM IST
अजय सिंह
भाषा, ह्यूस्टन
भाषा, ह्यूस्टन
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 26 Dec 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
us
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू मेक्सिको में ग्वाटेमाला के आठ वर्षीय एक बच्चे की मंगलवार को सरकारी हिरासत में मौत हो गई। इस महीने आव्रजन हिरासत के दौरान किसी बच्चे की मौत का यह दूसरा मामला है।
विज्ञापन
कल की घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए कोष की मांग को लेकर अमेरिका में कई दिन से सरकारी कामकाज आंशिक रूप से बंद है।
विज्ञापन
अमेरिका की सीमाशुल्क और सीमा सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि लड़के की पहचान फिलिप गोमेज एलोन्जो के रूप में हुई है, जिसे स्वास्थ्य खराब होने के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलिप को ठंड और बुखार के इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद सोमवार शाम को ही उसे दोबारा अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि बच्चा और उसका पिता अमेरिका में कैसे दाखिल हुए और उन्हें कब हिरासत में लिया गया था।
इससे पहले इस महीने के शुरू में ग्वाटेमाला की सात वर्षीय एक लड़की की मौत भी न्यू मेक्सिको में आव्रजन हिरासत के दौरान हो गई थी।