फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   796 man-made items present on moon, 96 percent drops by US says in NASA report

चांद पर मौजूद हैं शीशे और साबुन समेत गंदगी फैलाने वाले 796 आइटम, 96 फीसदी अमेरिका ने छोड़े

Wed, 24 Jul 2019 12:33 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 24 Jul 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
796 man-made items present on moon, 96 percent drops by US says in NASA report
फाइल फोटो - फोटो : NASA

नासा की एक रिपोर्ट में चांद पर गंदगी फैलाने की बात सामने आई है। नासा ने खुलासा किया कि चंद्रमा की जमीन पर 796 मानवनिर्मित आइटम छोड़े गए हैं। जिनमें से 765 (96 फीसदी) अमेरिकी मिशनों के दौरान छूटे। नासा ने कहा कि यह तो नहीं पता कि चांद पर ये आइटम कहां हैं लेकिन ये तय है कि वो वहां हैं जरूर। 

विज्ञापन


नासा ने एक मैप भी जारी किया है, इसमें उन स्थानों को दिखाया गया है जहां बड़े आइटम मौजूद हैं। बता दें कि अमेरिका ने 1960 के दशक में रेंजर स्पेसक्राफ्ट के कई मानवरहित मिशन चांद पर भेजे थे। रेंजर 4, 5, 6, 7, 8 और 9 चांद की सतह से टकराकर क्रैश हो गए, जबकि रेंजर 3 भटककर चांद की अन्य कक्षा में चला गया।
विज्ञापन


इसके बाद अमेरिका ने लूनर ऑर्बिटर भेजा। इसने उन स्थानों की कई तस्वीरें भेजीं, जहां पहली बार मानव को उतारा जाना बेहतर होता। 1969 से 72 के दौरान मानव ने छह बार चांद की धरती पर कदम रखा। लेकिन इस दौरान कई चीजें चांद के धरातल पर छोड़ी गईं। ये चीजें कहां हैं, इन जगहों के बारे में जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैप पर हर बिंदु एक आइटम को रिप्रेजेंट करता है लेकिन इसे स्केल (पैमाना) नहीं बनाया जा सकता। चांद पर छोड़े जाने वाले अधिकांश आइटम सभी मिशनों के लिए सामान्य थे। मिशने के दौरान लगभग सभी पोर्टेबल लाइफ सपोर्ट सिस्टम को पीछे छोड़ दिया गया, जो अंतरिक्षयात्रियों को अपने स्पेससूट के अंदर जीवित रखता था।


अपोलो-17 के अंतरिक्षयात्री रिस्ट मिरर चंद्रमा पर छोड़कर आए। यह सोलर पावर्ड फ्लैशलाइट की तरह होता है। इसकी धरती पर उपयोगिता काफी कम होती है। इसके अलावा एस्ट्रोनॉट्स ने चंद्रमा पर साबुन, एंटी-बैक्टीरियल क्रीम, हाईजीन किट भी छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed