फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War 76th Day Vladimir Putin's Special Parade Inspection Boat Becomes Target of Laser

Russia Ukraine War: पुतिन की खास परेड निरीक्षण बोट बनी यूक्रेन के लेजर गाइडेड बम का निशाना, जेलेंस्की ने कही यह बात

Wed, 11 May 2022 09:05 PM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव
एजेंसी, कीव Published by: योगेश साहू Updated Wed, 11 May 2022 09:05 PM IST
सार

जर्मनी और फ्रांस ने यूक्रेन में तुरंत युद्धविराम की अपील करते हुए कीव-मॉस्को के बीच शांतिवार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभाने की पेशकश की है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर ओलाफ शुल्त्ज ने दोनों देशों में तनाव कम करने के लिए भूमिका निभाने को तैयार रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

विज्ञापन
Russia Ukraine War 76th Day Vladimir Putin's Special Parade Inspection Boat Becomes Target of Laser
यूक्रेन संकट - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन स्वास्तोपोल और सेंट पीटर्सबर्ग के समुद्र में तैनात अपने जंगी जहाजों के निरीक्षण और भाषण देने के लिए 001 नंबर वाली जिस खास पेट्रोल बोट का इस्तेमाल करते रहे हैं, उसे यूक्रेनी सेना ने लेजर गाइडेड बम का निशाना बना दिया। यूक्रेनी नौसेना के आधिकारिक फेसबुक चैनल पर इसकी ड्रोन से ली गई फुटेज भी साझा की गई है। हालांकि इसकी कहीं और से पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


यूक्रेन ने रूस की 55 फुट लंबी रैप्टर श्रेणी की दो बोट को नष्ट करने का दावा किया है। बाद में पता चला कि इनमें से एक पुतिन की निजी बोट थी, जिसे वह जहाजों के नेतृत्व के लिए इस्तेमाल करते थे। इसकी पतवार सफेद रंग की थी। इसके अलावा, ओडेसा से 80 मील दक्षिण में स्नेक आइसलैंड में ही यूक्रेनी सेना ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल से सेरेना श्रेणी के लैंडिंग क्राफ्ट को भी निशाना बनाया।
विज्ञापन


शांतिवार्ता की मध्यस्थता के लिए फ्रांस-जर्मनी तैयार
जर्मनी और फ्रांस ने यूक्रेन में तुरंत युद्धविराम की अपील करते हुए कीव-मॉस्को के बीच शांतिवार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभाने की पेशकश की है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर ओलाफ शुल्त्ज ने दोनों देशों में तनाव कम करने के लिए भूमिका निभाने को तैयार रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने और 40 अरब डॉलर मदद को दी मंजूरी
रूस-यूक्रेन युद्ध के 76वें दिन भी यूक्रेनी शहरों पर रूसी सेना के हमले जारी रहे। व्हाइट हाउस ने कहा, रूसी सेना यूक्रेन में युद्ध अपराध कर रही है। इससे आम लोगों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को 40 अरब डॉलर की सहायता देने वाले प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर उसे मंजूरी दे दी है।

यूक्रेन को जारी इस मदद को अमेरिका की रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने स्वीकृति दी है। बाइडन ने 33 अरब डॉलर की राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। अमेरिका के इस कदम को नौ मई को विजय दिवस परेड के दौरान रूस द्वारा किए गए शक्ति प्रदर्शन के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

जेलेंस्की ने कही यह बात
इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उनका देश नाटो का सदस्य होता, तो रूस उन पर कभी हमला नहीं करता। अगर ऐसा होता भी तो उसे रोका जा सकता था। फ्रेंच यूनिवर्सिटी के छात्रों से वीडियो लिंक के माध्यम से बात करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि अगर यूक्रेन युद्ध से पहले नाटो का हिस्सा होता तो कोई हमला नहीं होता।


यूरोपीय संघ के राजदूत की दो टूक
रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत और भूटान में यूरोपीय संघ के राजदूत उगो एस्टुटो ने कहा कि रूस पर प्रतिबंध तब तक जारी रहेंगे, जब तक आवश्यक होगा और जब तक रूस अपनी गलती नहीं मान लेता। हम अमेरिका और यूके सहित अपने कई भागीदारों के साथ तालमेल बिठाकर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed