{"_id":"5e6adef78ebc3ea4aa4492b5","slug":"73-years-old-female-body-builder-joan-macdonald-became-star-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा की रहने वाली 73 साल की बॉडी बिल्डर महिला बनी सोशल मीडिया पर स्टार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा की रहने वाली 73 साल की बॉडी बिल्डर महिला बनी सोशल मीडिया पर स्टार
Fri, 13 Mar 2020 06:46 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 13 Mar 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
जोन मैकडोनाल्ड
- फोटो : इंस्टाग्राम
कनाडा के ओंटारियो की रहने वाली 73 वर्षीय जोन मैकडोनाल्ड ने इस उम्र में बॉडी बिल्डिंग कर अपने शरीर को न सिर्फ बहुत अच्छी तरह से तराशा है, बल्कि उनकी सेहत भी काफी अच्छी है। पहले जोन को हमेशा अत्यधिक वजन के साथ संघर्ष करना पड़ा था। उन्हें उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और एसिड रिफ्लक्स सहित कई परेशानियां थी।
विज्ञापन
वह बीते तीन साल से जिम में पसीना बहा रही हैं और इसकी वजह से उनका वजन 69 किलो हो गया है, जो पहले करीब 90 किलो था। यह बुजुर्ग बॉडी बिल्डर अब कुछ हद तक सोशल मीडिया सेलेब्रिटी बन गई हैं, जिसके पांच लाख से अधिक फॉलोअर्स उसके ‘ट्रेनविथजोन’ इंस्टाग्राम पेज पर हैं।
विज्ञापन