फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   7 Indians among the richest Americans in Forbes released list, Jeff Bezos ranked first for third consecutive year

सबसे अमीर अमेरिकियों में 7 भारतीय, फोर्ब्स ने जारी की सूची, लगातार तीसरे साल पहले स्थान पर जेफ बेजोस

Wed, 09 Sep 2020 04:21 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 09 Sep 2020 04:21 AM IST
विज्ञापन
7 Indians among the richest Americans in Forbes released list, Jeff Bezos ranked first for third consecutive year
Jeff Bezos - फोटो : फाइल फोटो

फोर्ब्स की सबसे अमीर अमेरिकियों की सूची में सात भारतीय-अमेरिकियों को जगह मिली है। इनमें साइबर सिक्योरिटी फर्म जेडस्केलर के सीईओ जय चौधरी 6.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 61वें स्थान पर हैं। वहीं सिम्फनी टेक्नॉलजी ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष रोमेश वाधवानी 3.4 अरब संपत्ति के साथ 238वें स्थान, ऑनलाइन खुदरा विक्रेता कंपनी वेयफेयर के सहसंस्थापक और सीईओ नीरज शाह 2.8 अरब की संपत्ति के साथ 299वें स्थान, सिलिकन वैली वेंचर कैपिटल फर्म खोसला वेंचर्स के संस्थापक विनोद खोसला 2.4 अरब की संपत्ति के साथ 353वें स्थान, शेरपालो वेंचर्स के मैनेजिंग पार्टनर कवितर्क राम श्रीराम 2.3 अरब की संपत्ति के साथ 359वें स्थान, विमानन क्षेत्र के दिग्गज राकेश गंगवाल 2.3 अरब की संपत्ति से साथ ही 359वें स्थान और वर्कडे के सीईओ और सहसंस्थापक अनिल भुसरी भी 2.3 अरब की संपत्ति के साथ 359वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन


400 लोगों की इस सूची में तीसरे साल भी अमेजन के संस्थापक जेफ बिजोस 179 अरब की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। जबकि दूसरे स्थान पर 111 अरब की संपत्ति के साथ बिल गेट्स को जगह मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed