{"_id":"5c5919adbdec2259e364e52a","slug":"7-dead-in-building-blaze-in-paris","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरिस की एक इमारत में लगी आग, सात की मौत, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पेरिस की एक इमारत में लगी आग, सात की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Tue, 05 Feb 2019 10:35 AM IST
Shilpa Thakur
पेरिस, भाषा
पेरिस, भाषा
Published by: Shilpa Thakur
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
पैरिस की आठ मंजिला बिल्डिंग में लगी आग
- फोटो : Sky News
पेरिस में सोमवार की रात एक इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
मौके पर मौजूद अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि इस आठ मंजिला इमारत के सातवें एवं आठवें तल पर आग अब भी बुझी नहीं है। इस आग में दमकल विभाग के तीन कर्मियों समेत 27 अन्य लोग मामूली रूप से घायल भी हुए हैं।
बताया जा रहा है कि आसपास की बिल्डिंगों में रहने वाले लोगों को भी आग के धुंए से नुकसान पहुंचा है। उन्हें भी बचावकर्ताओं द्वारा बिल्डिंगों से बाहर निकाला गया है। मंगलवार सुबह तक घटनास्थल पर करीब 200 दमकलकर्मी मौजूद थे।
दमकलकर्मियों द्वारा आग में फंसे लोगों को बचाया गया है। घायलों का इलाज अभी चल रहा है। ये एक ऐसा इलाका है जहां अधिकतर प्रर्यटक आते हैं। मुख्य तौर पर ये पर्यटक आयफिल टावर जैसे ऐतिहासिक स्थल देखने के लिए आते हैं।
फायर सर्विसेज के प्रवक्ता क्लेमेंट कोगनन का कहना है कि कई लोगों को आग से बचा लिया गया है। इनमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने छत पर शरण ली थी। रात के करीब 3.30 बजे तक दमकलकर्मियों ने ब्लॉक को खाली कराने के काम खत्म कर लिया था। आसापास स्थित कई अन्य बिल्डिंगों को भी खाली कराया गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।