{"_id":"5b7cd51442c79246570417cd","slug":"7-3-magnitude-earthquake-strikes-in-northern-coast-of-venezuela","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेनेजुएला में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वेनेजुएला में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं
काराकास, भाषा
Updated Wed, 22 Aug 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेनेजुएला के उत्तरपूर्व तट में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इससे राजधानी काराकास के लोग काफी डर गए और अपने घरों से बाहर निकलने लगे। वहीं तेज भूकंप के झटकों से सरकारी रैली भी प्रभावित हुई। यह रैली विवादास्पद आर्थिक सुधारों के पक्ष में निकाली जा रही थी।
विज्ञापन
'अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे' ने कल आए इस भूकंप की तीव्रता 7.3 दर्ज की और बताया कि भूकंप का केंद्र वेनेजुएला के यगुआरापारो के उत्तर-पश्चिम से 20 किलोमीटर की दूरी पर 123 किलोमीटर गहारई पर था।
विज्ञापन
क्यूमाना में एक चश्मदीद ने बताया कि शॉपिंग सेंटर में कई लोगों के घायल होने की खबर है, जहां लिफ्ट गिर गई थी। लेकिन परिसर में किसी भी तरह की अन्य किसी क्षति की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
कराकास में अग्निशामक कैप्टन जॉन बोक्वेट ने कहा कि फिलहाल किसी के घायल होने या इमारतों एवं मकानों को किसी भी तरह के नुकसान पहुंचने की कोई रिपोर्ट नहीं है।