{"_id":"5c26f426bdec2257022f95ce","slug":"7-2-magnitude-earthquake-strikes-in-mindanao-island-in-southern-philippines","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस: मिंडानाओ द्वीप पर 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फिलीपींस: मिंडानाओ द्वीप पर 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा
Sat, 29 Dec 2018 09:42 AM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 29 Dec 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
Earthquake
दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप में शनिवार को भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। रेक्टर स्केट पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करेंअमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपरसभी विशेष आलेखसीमित विज्ञापनसब्सक्राइब करें
इसके बाद से ही फिलीपींस और पड़ोसी देश इंडोनेशिया के कई हिस्सों में सुनामी के खतरे की आशंका बढ़ गई है।Earthquake of 7.2 magnitude strikes southern Philippines island of Mindanao - USGS
— ANI (@ANI) December 29, 2018
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र दवावो शहर के दक्षिणपूर्व में 59 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि इस भूकंप से इंडोनेशिया और फिलीपींस के तटों पर सुनामी की खतरनाक लहरें उठने की संभावना है।
जानकारी के लिए बता दें फिलीपींस में कुछ दिनों पहले ही अनक क्राकाटोआ ज्वालामुखी फटने से सुनामी आई है। अभी भी वहां मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 1500 के करीब लोग घायल हैं। इस देश में ये सुनामी अभी थमी भी नहीं है और एक और सुनामी की आशंका बढ़ गई है।