फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   7.1 magnitude earthquake in southern california

अमेरिका : 7.1 तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया दक्षिण कैलिफोर्निया, दो दशक बाद जबरदस्त झटके 

Sun, 07 Jul 2019 06:09 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 07 Jul 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
7.1 magnitude earthquake in southern california
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amarujala
दक्षिणी कैलिफोर्निया शुक्रवार को 7.1 तीव्रता वाले भूकंप से दहल उठा। यह पिछले दो दशकों का यहां सबसे शक्तिशाली भूकंप है। इससे पहले गुरुवार को आए 6.4 तीव्रता वाले झटकों से यह 11 गुना ज्यादा ताकतवर था। 
विज्ञापन


अमेरिका के भू-वैज्ञानिकों ने रात 8:19 बजे आए भूकंप का केंद्र लॉस एंजिलिस से 240 किलोमीटर उत्तरपूर्व में स्थित रिजक्रेस्ट के पास बताया। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई लेकिन लगातार झटकों से स्थानीय निवासियों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। 
विज्ञापन


आपातकालीन सेवाओं के निदेशक ने प्रेस वार्ता में इमारतों में दरार पड़ने, सड़कें टूटने और बिजली आपूर्ति ठप होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गैस लीक से आग लगने की घटना भी हुई है और पानी व संचार सेवाएं ठप हो गई हैं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों को हल्की चोटें लगी हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अभी भूकंप के बाद और झटके आने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गवर्नर ने मांगी व्हाइट हाउस से सहायता

मौजूदा स्थिति और आगामी आशंकाओं को देखते हुए कैलिफोर्निया के गर्वनर गेविन न्यूसम ने व्हाइट हाउस से आपात सहायता मुहैया कराने का आग्रह किया है। उन्होंने सेन बर्नार्डिनो काउंटी में आपातकाल की घोषणा भी की है।  

200 सुरक्षाकर्मियों की टास्क फोर्स तैनात

नेशनल गार्ड मेजर जनरल डेविड बाल्डविन के मुताबिक, मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए 200 सुरक्षाकर्मियों समेत एक संयुक्त टास्क फोर्स बना दी है। साथ ही हैलीकॉप्टरों, मालवाहक हवाई जहाज भी तैनात कर दिए हैं।  

कमजोर झटकों के बाद बड़ा भूकंप 

गुरुवार और शुक्रवार को आए झटकों को कुछ अमेरिकी भू-वैज्ञानिकों ने भूंकप का क्रम करार दिया है। उनका कहना है कि पहले कमजोर झटकों के बाद बड़ा भूकंप आने की आशंका बनी रहती है। एक वैज्ञानिक ने शुक्रवार को आए भूकंप के बाद अगले हफ्ते इतने ही बड़े भूकंप आने के 10 फीसदी आसार जताए गए हैं। 

1999 में आया था इतना बड़ा भूकंप

दक्षिणी कैलिफोर्निया में वर्ष 1999 के बाद से यह सर्वाधिक तीव्रता का भकंप बताया जा रहा है। तब ट्वंटीनाइन पाम्स मरीन कोर्प्स बेस में 7.1 तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed