{"_id":"5d202ea88ebc3e3c914d4583","slug":"7-1-magnitude-earthquake-has-rattled-a-desert-area-of-southern-california","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी कैलिफोर्निया में 7.1 तीव्रता का भूकंप, कई जगह लगी आग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिणी कैलिफोर्निया में 7.1 तीव्रता का भूकंप, कई जगह लगी आग
Sat, 06 Jul 2019 10:49 AM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी के दक्षिणी कैलिफोर्निया में शुक्रवार की रात 7.1 तीव्रता का भूकंप आया है। बीते दो दिनों में आया यह दूसरा बड़ा भूकंप था। भूकंप का केंद्र रिजक्रेस्ट के पास था। इसे बीते 20 साल का सबसे भयानक भूकंप कहा जा रहा है। इससे पहले चार जुलाई को 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था।
विज्ञापन
एक इमरजेंसी अधिकारी का कहना है कि शुक्रवार रात आए भूकंप के कारण कुछ जगहों पर आग लग गई और रिजक्रेस्ट में भी नुकसान हुआ है। रिजक्रेस्ट और ट्रोना ऐसे दो शहर हैं, जहां के लोग अब भी भूकंप के कारण डरे हुए हैं।
विज्ञापन
ट्रोना स्थित अपने घर ड्राइव करके जाने वाली विंटर विल्सन का कहना है कि भूकंप के बाद जमीन में दरारें आ गईं थीं। केवल इतना ही नहीं भूकंप के वक्त ये लोग इतना डरे हुए थे कि इनसे फोन पर बात भी नहीं की जा रही थी। इनकी आवाज में कंपन आ गई थी। हालांकि लॉस एंजिल्स मेट्रो क्षेत्र में झटकों की तीव्रता कम थी। अभी तक किसी के घायल होने या फिर किसी अन्य तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
गुरुवार को जब भूकंप आया था तो वैज्ञानिकों ने कहा था कि इससे और भी बड़ा भूकंप आ सकता है। इससे पहले 1994 में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं मोजावे रेगिस्तान में 1999 में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था।
ये भूकंप लॉस एंजेलिस से कुछ दूरी पर था, जिसके चलते अधिक नुकसान नहीं हुआ। 4 जुलाई को भूकंप कैलिफोर्निया के रिजक्रेस्ट के एक सुदूर इलाके में तेजी से आया था। इस शहर में 29 हजार के करीब लोग रहते हैं। वहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि इस संवेदनशील इलाके में महीनों तक भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहेंगे।