{"_id":"5c1f6452bdec2257036f7897","slug":"68-year-old-bird-delivers-baby-37th-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवनभर सफर करने वाली ये पक्षी 37वीं बार बनी मां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जीवनभर सफर करने वाली ये पक्षी 37वीं बार बनी मां
Sun, 23 Dec 2018 04:02 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 23 Dec 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज हम आपको दुनिया के एक ऐसे पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपना पूरा जीवन केवल यात्रा करने में ही बिताता है। ये पक्षी अल्बाट्रॉस प्रजाति का है। जिसने 68 साल की उम्र में 37वीं बार बच्चे को जन्म दिया है।
विज्ञापन
समुद्र से लगाव रखने वाली ये प्रजाति पूरे जीवन समुद्र के आसापास ही रहती है। ये केवल घोंसला बनाने के लिए ही रुकती है। नहीं तो केवल उड़ती ही रहती है। 37वीं बार मां बनी पक्षी प्रजाति की विस्डम नाम की पक्षी है। ये दुनिया की अधिक उम्र वाली पक्षी है।
विज्ञापन
इस पक्षी ने अपने जीवन में करीब 4 लाख 82 हजार किलोमीटर लंबा सफर तय किया है। इसके पैरों में एक टैग लगा होता है जिससे इनके सफर के बारे में पता चलता है। इसपर बायोलॉजिस्ट केली गुडेल साल 2006 से ही नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
'यूएस फिश एंड वाइल्डलाइफ सर्विस' का कहना है कि ये ऐसा सबसे पुराना पक्षी है जिसे वो जानते हैं। आईलैंड पर हवाई के पास विस्डम ने अपना घर बनाया है। पक्षियों की ये प्रजाति अब लुप्त होने की कगार पर है।