{"_id":"62757b6c58836231bc28c05e","slug":"65-9-crore-development-aid-agreement-signed-in-nepal-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायता: नेपाल-अमेरिका में 65.9 करोड़ डॉलर के विकास मदद समझौते पर हस्ताक्षर, चीन ने जताई खुशी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सहायता: नेपाल-अमेरिका में 65.9 करोड़ डॉलर के विकास मदद समझौते पर हस्ताक्षर, चीन ने जताई खुशी
Sat, 07 May 2022 01:18 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 07 May 2022 01:18 AM IST
सार
इस समझौते के बाद चीन और काठमांडो के बीच पहले से ही दूरी के बन रहे रिश्तों में एक और विभाजन का खतरा हो सकता है। हालांकि बीजिंग ने नेपाल की इस सहायता पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाली संसद द्वारा अमेरिका से मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन (एमसीसी) अनुदान की पुष्टि के कुछ ही सप्ताह बाद दोनों देशों ने एक और समझौते पर दस्तखत किए हैं। इससे हिमालयी देश को सहायता में 65.9 करोड़ डॉलर की अमेरिकी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
काठमांडो पोस्ट ने खबर दी है कि अगले पांच वर्षों के लिए अनुदान मध्यम आय वाले देश नेपाल में विकास के लक्ष्य को समर्थन देगा। समझौते के अनुसार विकास सहायता अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के माध्यम से दी जाएगी, जो संबंधित मंत्रालयों के सहयोग से इस समझौते के तहत परियोजनाओं पर काम करेगी।
विज्ञापन
इस कदम से चीन और काठमांडो के बीच पहले से ही दूरी के बन रहे रिश्तों में एक और विभाजन का खतरा हो सकता है। बीजिंग ने नेपाल की इस सहायता पर खुशी जताई है लेकिन कहा है कि यह मदद बिना किसी राजनीतिक बंधन के आनी चाहिए।
विज्ञापन
सियासी बाध्यता न हो : चीन
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, हम अन्य देशों की संप्रभुता की कीमत पर स्वार्थी हितों पर आधारित कूटनीति और एजेंडे का विरोध करते हैं। उसने नेपाल-अमेरिकी समझौते पर सिर्फ यही कहा कि इसमें सियासी बाध्यता नहीं होनी चाहिए।