{"_id":"5b915408867a557f6a2a2b61","slug":"6-6-magnitude-earthquake-shakes-northern-japan-9-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान में आया 6.6 तीव्रता का भूकंप, तोमाकोमाई शहर था केंद्र, 9 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान में आया 6.6 तीव्रता का भूकंप, तोमाकोमाई शहर था केंद्र, 9 की मौत
एजेंसी, टोक्यो
Updated Thu, 06 Sep 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
जापान में आए भूकंप के बाद राहत-बचाव कार्य में जुटे कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान के होकायिदो द्वीप पर गुरुवार को भूकंप के तेज झटकों ने नौ लोगों की जान ले ली। 6.6 तीव्रता के भूकंप ने धरती को जोरदार तरीके से थर्राया। इससे भूस्खलन की घटनाओं के कारण कई घर धराशायी हो गए और लाखों घरों की बत्ती गुल हो गई। अधिकारियों ने बताया कि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
देश के मौसम विभाग ने बताया कि झटके स्थानीय समयानुसार तड़के 3:08 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 40 किलोमीटर की गहराई में तोमाकोमाई शहर में था। हालांकि मौसम विभाग ने भूकंप के कारण सुनामी की आशंका को नकारा है।
विज्ञापन
वहीं आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि अस्तुमा शहर से भी कई लोगों के लापता होने की खबर है। मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहीदे सुगा ने कहा कि अधिकारियों को सैकड़ों लोगों के लापता होने व घरों के ढहने के फोन मिले हैं। करीब 20 हजार राहतकर्मी कार्य में जुट गए हैं। जबकि 20 हजार अन्य राहतकर्मियों को भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन