फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   54 people killed by gunmen in Ethiopia

इथियोपिया में बंदूकधारियों ने की 54 लोगों की हत्या, घरों को लगाई आग

Wed, 04 Nov 2020 05:14 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 04 Nov 2020 05:14 AM IST
विज्ञापन
54 people killed by gunmen in Ethiopia
ethiopia

अफ्रीकी देश इथियोपिया में एक सशस्त्र विद्रोही समूह ने तीन गांवों पर हमला बोल दिया और कम से कम 54 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बताया कि बंदूकधारियों ने ओरोमिया क्षेत्र स्थित अम्हरा जातीय समूह को निशाना बनाया और उनके 20 से अधिक घरों को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


घटना रविवार की है, लेकिन ग्रामीण इलाका होने के कारण इसकी जानकारी अगले दिन सोमवार को सामने आ सकी। क्षेत्रीय प्रकाशक इलियास उमेटा ने बताया, हत्याएं ओरोमो लिब्रेशन फ्रंट (ओएलएफ) नामक समूह के सशस्त्र हमलावरों द्वारा की गई। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र से 750 लोगों को विस्थापित किया गया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, ओएलएफ शेन ओरोमो लिबरेशन फ्रंट से अलग हो गया है। ओरोमो लिबरेशन फ्रंट शेन एक विपक्षी पार्टी है जो वर्षों विर्वासन में रही है लेकिन 2018 में प्रधानमंत्री अबी अहमद के सत्ता संभालने के बाद इसे इथियोपिया में वापसी की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद देश में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। जबकि ओएलएफ का कहना है कि वह इथियोपिया के सबसे बड़े जातीय समूह ओरोमोस के अधिकार के लिए लड़ रहा है। उमेटा ने कहा कि अभी तक हत्याओं का मकसद पता नहीं चल पाया है लेकिन सशस्त्र समूह ने लोगों से एक बैठक करने की बात कही थी और उसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई।

घरों से घसीट कर ले गए और मार दिया
इथियोपिया मानवाधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त डेनियल बेक्रेले ने कहा कि अम्हरा समूह के लोगों को उनके घरों से घसीटकर एक स्कूल में ले जाया गया जहां उन्हें मार दिया गया।


मृतकों में बड़ी संख्या में महिला भी शामिल हैं, पिछले साल सप्ताह इथियोपिया के दो राज्यों के बीच लंबे समय से चले रहे सीमाओं के विवाद के कारण संघर्ष हुआ जिसमें 27 लोग मारे गए थे। 

दोनों पूर्वी राज्यों की सहायक सेनाओं बीच पहले भी अपने सीमा विवाद के कारण टकराहट होती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed