फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   538 illegal immigrants arrested in America Trump administration's action

ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई: 538 अवैध अप्रवासी गिरफ्तार, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव बोलीं- कई लोगों को निकाला गया

Fri, 24 Jan 2025 09:36 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 24 Jan 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
538 illegal immigrants arrested in America Trump administration's action
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे आप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रंप प्रशासन ने 538 अवैध आप्रवासियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक संदिग्ध आतंकवादी भी है। ट्रंप के शपथ ग्रहण के दिन जारी कार्यकारी आदेश के 72 घंटे बाद यह कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इनके निर्वासन की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, इतिहास का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान अच्छी तरह से चल रहा है। लेविट ने कहा अवैध आप्रवासियों के पहले जत्थे को सैन्य विमान से भेजा गया। ट्रंप प्रशासन ने एक संदिग्ध आतंकवादी, ट्रेन डी अरागुआ गिरोह के चार सदस्यों और नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों के दोषी कई अवैध लोगों सहित 538 अवैध आप्रवासी अपराधियों को गिरफ्तार किया। सैकड़ों अवैध आप्रवासी अपराधियों को सैन्य विमान के माध्यम से निर्वासित भी किया गया है। एक अन्य पोस्ट में लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप पूरी दुनिया को एक सख्त और स्पष्ट संदेश संदेश दे रहे हैं कि यदि आप अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करते हैं तो आपको गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने कहा था कि सत्ता में आने पर वह अवैध आप्रवासियों को बाहर निकालेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर अमेरिका में अवैध प्रवेश को रोकने के लिए मेक्सिको की सीमा पर आपातकाल लगाने की भी घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed