{"_id":"5dbe1a058ebc3e93de126eab","slug":"53-soldiers-and-one-civilian-have-been-killed-in-a-terrorist-attack-on-mali-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफ्रीकी देश माली में सेना पर पुलवामा जैसा आतंकी हमला, 54 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफ्रीकी देश माली में सेना पर पुलवामा जैसा आतंकी हमला, 54 की मौत
Sun, 03 Nov 2019 05:36 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 03 Nov 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
Terrorist attack on Mali military post
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम अफ्रीकी देश माली की सेना पर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जैसा आतंकी हमला हुआ है। देश के पूर्वोत्तर इलाके में शुक्रवार को सेना की एक चौकी पर आतंकी हमले में 53 सैनिकों की मौत हो गई। हाल के कुछ वर्षों में माली की सेना पर यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है।
विज्ञापन
माली के संचार मंत्री याया संगारे ने कहा कि नाइजीरियाई सीमा के पास मेनाका प्रांत के इंडलिमने में सेना की चौकी पर हमले में एक आम नागरिक की भी मौत हुई है। हालात नियंत्रण में हैं और तलाशी अभियान जारी है। शवों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है। हमले में कम से कम दस सैनिक घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर है। इस हमले की अब तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
यह पहला मौका नहीं है जब माली की सेना को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया है। करीब एक महीने पहले बुर्किना फासो से लगती सीमा के पास सेना पर इसी तरह का आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 41 सैनिक मारे गए थे। हमले के विरोध में राजधानी बामको में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे। माली में अलकायदा और उससे जुड़े छोटे आतंकी गुट सक्रिय हैं, जो सेना पर हमलों को अंजाम देते रहे हैं।
विज्ञापन