{"_id":"5cca685fbdec22070264a8eb","slug":"500-years-after-the-death-of-the-leonardo-da-vinci-s-hair-will-be-dna-test-in-italy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत्यु के 500 साल बाद मशहूर चित्रकार लियोनार्दो के बालों का होगा डीएनए टेस्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मृत्यु के 500 साल बाद मशहूर चित्रकार लियोनार्दो के बालों का होगा डीएनए टेस्ट
Thu, 02 May 2019 09:19 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 02 May 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
लिओनार्दो दा विंची (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
दुनिया भर में मशहूर पेंटिंग 'मोनालिसा' के चित्रकार लिओनार्दो दा विंची के बालों का मृत्यु के 500 साल बाद डीएनए टेस्ट किया जाएगा। मंगलवार को घोषणा की गई है कि इन बालों को गुरुवार को इटली में फ्लोरेंस शहर के म्यूजियम में रखा जाएगा।
विज्ञापन
लिओनार्दो दा विंची के इन बालों को अमेरिका के एक निजी संग्रह से बरामद किया गया था। स्थानीय मीडिया के मुताबिक दो मई (गुरुवार) को चित्रकार की मृत्यु की 500वीं वर्षगांठ है। डीएनए टेस्ट के बाद दो इतिहासकार उनपर शोध करेंगे, ताकि उनके अवशेषों के बारे में पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
मीडिया की खबरों के अनुसार, विंची की मौत फ्रांस के अंबोइस शहर में 1519 में 67 साल की उम्र में हुई थी। इतिहासकारों का मानना है कि 1863 में खुदाई के दौरान कुछ हडि्डयां मिली थीं, माना जा रहा था कि वो चित्रकार विंची की थीं। इस बात का पता डीएनए से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन