{"_id":"5fcd50628ebc3ecfc566a3f5","slug":"45-year-old-man-tries-to-marry-a-minor-in-punjab-province-pakistan-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पंजाब प्रांत में 45 वर्षीय शख्स ने की नाबालिग से शादी करने की कोशिश, मामला दर्ज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: पंजाब प्रांत में 45 वर्षीय शख्स ने की नाबालिग से शादी करने की कोशिश, मामला दर्ज
Mon, 07 Dec 2020 03:12 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, फैसलाबाद
एजेंसी, फैसलाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 07 Dec 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अहमदाबाद की एक 12 वर्षीय लड़की का अपहरण करने और बाद में उसे 45 वर्षीय शख्स से शादी करने के लिए मजबूर करने के मामले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एआरवाई न्यूज के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने नाबालिग लड़की को ढूंढ निकाला है, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा। वहीं, स्थानीय अदालत ने इस मामले में जांच अधिकारियों को रिपोर्ट में पीड़िता की गलत उम्र (17) का उल्लेख करने पर भी फटकार लगाई। पीड़िता के पिता ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
