फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   44 cities of china under lockdown due to increasing cases of coronavirus

चीन में कोरोना : स्थानीय स्तर पर आए 20 हजार से ज्यादा मामले, 44 शहरों में पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन

Tue, 19 Apr 2022 11:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 19 Apr 2022 11:00 PM IST
सार

चीन के 44 शहरों में पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। देश में करोड़ों लोग घरों में कैद हैं। लोगों तक खाने-पीने का सामान भी नहीं पहुंच पा रहा है। सरकारी अधिकारी लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।

विज्ञापन
44 cities of china under lockdown due to increasing cases of coronavirus
चीन में कोरोना फिर से लौटा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चीन की आर्थिक राजधानी और करीब दो करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले शंघाई शहर में कोरोना के चलते सोमवार को सात मरीजों की मौत दर्ज की गई थी। वहीं, सोमवार को चीन में स्थानीय स्तर पर कोरोना संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। इन मरीजों में 3,297 में कोरोना के लक्षण मिले थे और 17,332 बिना लक्षण वाले मामले शामिल हैं। देश के कई प्रांतों में बेहद ही खतरनाक ओमिक्रोन वेरिएंट फैल गया है, जिससे लोगों के बीच एक बार दहशत का माहौल है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि चीनी आर्थिक नगरी शंघाई समेत कई शहरों में सख्त लाकडाउन लगा दिया गया है, जिसके कारण आम जनता को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। शंघाई के अलावा 18 अन्य प्रांतों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन


कोरोना इस नई लहर में शंघाई में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां सख्त लॉकडाउन के बावजूद कोरोना का ओमिक्रॉन स्वरूप कहर ढा रहा है। 

44 शहरों में पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन
निवेश बैंक नोमुरा और सीएनएन ने बताया कि चीन के 44 शहरों में पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है। देश में करोड़ों लोग घरों में कैद हैं। लोगों तक खाने-पीने का सामान भी नहीं पहुंच पा रहा है। सरकारी अधिकारी लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। शंघाई में लोगों को घर छोड़ने से मना किया गया है। सोशल मीडिया में लोग घरों की खिड़कियों से चीखते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


चीनी अर्थव्यवस्था जनवरी-मार्च में कमजोर 4.8 फीसदी की दर से बढ़ी
चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2022 की पहली तिमाही में 4.8 प्रतिशत की कमजोर दर से बढ़ी है। कोरोना के चलते शंघाई सहित प्रमुख औद्योगिक शहरों में लॉकडाउन के चलते वृद्धि के आंकड़ों में कमजोरी देखी गई। चीन की सरकार ने चालू वर्ष के दौरान 5.5 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) के आंकड़ों के मुताबिक देश के सकल घरेलू उत्पाद में जनवरी से मार्च के दौरान सालाना आधार पर 4.8 फीसदी की वृद्धि हुई, जो इससे पिछली तिमाही में चार फीसदी थी। प्रवक्ता फू लिंगहुई ने मानते हैं कि चीन ने लगातार सुधार के साथ स्थिर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में कुछ दबाव देखने को मिल रहा है और प्रमुख संकेतकों में धीमी वृद्धि देखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed