फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   43-year-old Indian-origin researcher murdered in America, investigation continues

अमेरिका में भारतीय मूल की 43 वर्षीय अनुसंधानकर्ता की हत्या, जांच जारी

Tue, 04 Aug 2020 02:45 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, ह्यूस्टन
पीटीआई, ह्यूस्टन Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 04 Aug 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
43-year-old Indian-origin researcher murdered in America, investigation continues
शर्मिष्ठा सेन - फोटो : Social media

अमेरिका में पिछले हफ्ते भारतीय मूल की एक अनुसंधानकर्ता की हत्या कर दी गई। घटना के वक्त वह जॉगिंग कर रही थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शर्मिष्ठा सेन (43) टेक्सास के प्लानो शहर में रहती थीं। एक अगस्त को चिशोल्म ट्रेल पार्क के पास जॉगिंग करते समय उन पर अचानक से हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


डब्ल्यूएफएए डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार लीगेसी ड्राइव और मार्चमैन वे के पास क्रीक इलाके में एक राहगीर ने उनके शव को देखा। फॉक्स4न्यूज की खबर के अनुसार शर्मिष्ठा फार्मासिस्ट और अनुसंधानकर्ता थीं जो कैंसर रोगियों के लिए काम करती थीं। उनके दो बेटे हैं। डल्लासन्यूज डॉट कॉम के अनुसार इस मामले में एक संदिग्ध को लूटपाट के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


खबर के अनुसार उसकी पहचान 29 वर्षीय बकारी एबियोना मोनक्रीफ के तौर पर की गयी है। फॉक्स4न्यूज डॉट कॉम की खबर के अनुसार एथलीट रहीं शर्मिष्ठा हर सुबह चिशोल्म ट्रेल में दौड़ लगाती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed