फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   40 prisoners die in violence in Brazil's four prisons

ब्राजील की चार जेलों में बड़ी हिंसा, 40 कैदियों की मौत

Tue, 28 May 2019 11:19 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 28 May 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
40 prisoners die in violence in Brazil's four prisons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

ब्राजील की जेलों में बड़ी हिंसा की खबर सामने आई है। यहां की चार जेलों में हुई हिंसा में 40 कैदियों की मौत हो गई। एमेजोनस राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि ऐसा मालूम होता है कि कैदियों की मौत ‘दम घुटने’ की वजह से हुई है।

विज्ञापन


पहले अधिकारियों ने मृतकों की संख्या 42 बताई थी लेकिन बाद में 40 होने की सूचना दी गई। मारे गए कैदियों में कम से कम 25 कैदी एमेजोनस राज्य की राजधानी मनौस के निकट एंटोनियो त्रिनिदाद पैनल इंस्टीट्यूट में थे जहां ये चार जेल स्थित हैं।
विज्ञापन


जेल अधिकारियों ने बताया कि हत्या में किसी बंदूक या चाकू का इस्तेमाल नहीं किया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि हिंसा ‘उन कैदियों के बीच विवाद के कारण हुई जो एक ही आपराधिक समूह के थे और राज्य में नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल थे’।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघीय सरकार ने बताया कि वह राज्य की जेलों में सुरक्षा कड़ी करने के लिए अतिरिक्त बल को भेज रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ब्राजील कैदियों की संख्या के मामले में विश्व में तीसरे नंबर पर है। जून 2016 तक यहां 3,68,049 कैदियों की क्षमका वाली जेलों में 7,26,712 कैदी थे। यह संख्या उसकी जेलों की क्षमता की दोगुनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed