फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   40 people killed in air raids in Libya, government held responsible to Khalifa Hafjar

लीबिया में हवाई हमले में 40 लोगों की मौत, सरकार ने खलीफा हफ्फार को ठहराया जिम्मेदार

Thu, 04 Jul 2019 06:44 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 04 Jul 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
40 people killed in air raids in Libya, government held responsible to Khalifa Hafjar
सांकेतिक तस्वीर

लीबिया की राजधानी के पूर्वी हिस्से में स्थित दक्षिण अफ्रीकी शरणार्थी केंद्र पर हुए एक हवाई हमले में 40 लोगों की मौत हो गई जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। गृहयुद्ध की आग में जल रहे लीबिया में यह हमला किस ओर से हुआ है फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है। लीबिया के सरकारी अधिकारियों द्वारा जारी तस्वीर में दिखाया गया है कि हमले के बाद अफ्रीकी प्रवासी एक अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन


मरने वाले अधिकांश लोग अफ्रीकी शरणार्थी बताए गए हैं। त्रिपोली में संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार ने इस हमले के लिए खलीफा हफ्तार के लड़ाकों को जिम्मेदार ठहराया है और उसे युद्ध अपराधी करार दिया है। लीबिया में अफ्रीका से आने वाले दर्जनों अवैध प्रवासियों को कैद करके रखा गया है। ऐसे ही एक हिरासत केंद्र पर यह हमला किया गया है। 

विज्ञापन

शरणार्थियों की बड़ी चौकी बना लीबिया

बता दें कि पिछले कुछ सालों से यूरोप जाने वाले शरणार्थियों के लिए लीबिया एक बड़ी फौजी चौकी बनी हुई है। यहां से गरीब और युद्ध की विभीषिका झेल रहे अफ्रीकी शरणार्थी नौकाओं के जरिए इटली पलायन करते हैं। हालांकि इस प्रक्रिया में कई प्रवासियों को लीबिया पुलिस गिरफ्तार कर लेती है। यूरोपीय संघ इस तरह के पलायन का विरोध करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed