{"_id":"5d42d8798ebc3e6cf35fa6c6","slug":"40-died-in-missile-attack-on-army-camp-in-adan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमन पर मिसाइल और फिदायीन हमले में 51 लोगों की मौत हुई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यमन पर मिसाइल और फिदायीन हमले में 51 लोगों की मौत हुई
Thu, 01 Aug 2019 06:11 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 01 Aug 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
यमन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमन के दूसरे बड़े दक्षिणी बंदरगाह के शहर अदन में सेना के एक शिविर पर बृहस्पतिवार को समन्वय बनाकर मिसाइल और आत्मघाती हमले किए गए। पहले बैलेस्टिक मिसाइल शहर के एक हिस्से में दागी गई जहां सैन्य परेड चल रही थी और दूसरे हिस्से में आत्मघाती धमाका किया गया। इन हमलों में 51 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मिसाइल हमले में एक वरिष्ठ कमांडर व यमन पुलिस के अनेक कर्मचारियों समेत 40 लोग मारे गए हैं जबकि इस दौरान कई अन्य घायल हुए हैं। इस मिसाइल ने शहर के ब्राइका के पड़ोस में हमला किया जहां संयुक्त अरब अमीरात के सुरक्षा बलों की सैन्य परेड चल रही थी।
विज्ञापन
इस मिसाइल हमले की जिम्मेदारी हुती विद्रोहियों ने ली है, जिनका राजधानी सना पर कब्जा है। इसी दौरान शहर के दूसरे छोर पर चार आत्मघाती हमलावरों ने मोटरसाइकलों और कार से उर अल-मुख्तार क्षेत्र में पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया। इस हमले में 11 लोग मारे गए हैं और कम से कम 29 घायल हुए हैं।
विज्ञापन
फिलहाल इसकी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कहा था कि वह यमन में सैन्य उपस्थिति को कम करने पर विचार कर रहा है। हालांकि इस हमले पर फौरी तौर पर किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।