फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   4 killed, 20 injured in blast in Pakistan's Balochistan province

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भीषण धमाका; चार लोगों की मौत, 20 घायल

Mon, 19 May 2025 11:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 19 May 2025 11:49 AM IST
विज्ञापन
4 killed, 20 injured in blast in Pakistan's Balochistan province
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक बाजार के पास बम विस्फोट हुआ। धमाके में चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। विस्फोट रविवार को बलूचिस्तान के किला अब्दुल्ला जिले में जब्बार मार्केट के पास हुआ, जिससे इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और व्यापक दहशत फैल गई।

विज्ञापन


द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोट के बाद कई दुकानें ढह गईं और कई प्रतिष्ठानों में आग लग गई। किला अब्दुल्ला के डिप्टी कमिश्नर रियाज खान ने कहा कि विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि बाजार फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) किले की पिछली दीवार से सटा हुआ था। विस्फोट के बाद अज्ञात हमलावरों और एफसी कर्मियों के बीच गोलीबारी हुई।
विज्ञापन


इलाके को सील किया गया
कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इलाके को सील कर दिया है। व्यापक तलाशी और निकासी अभियान शुरू किया गया है। घायलों में आदिवासी बुजुर्ग हाजी फैजुल्लाह खान गबीजई का एक सुरक्षा गार्ड और कई अन्य लोग शामिल हैं। विस्फोट खुजदार जिले के नाल इलाके में एक चेक पोस्ट पर अज्ञात हथियारबंद लोगों की ओर से किए गए घातक बंदूक हमले में चार लेवी कर्मियों की जान जाने के कुछ दिनों बाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में हमले में दो जवान मारे गए
इस बीच अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात आतंकवादियों की ओर से सुरक्षा बलों के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले में दो पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। हमले में छह अन्य घायल हो गए, जिनमें नागरिक भी शामिल हैं। घायलों में एक कैप्टन भी शामिल है। आतंकवादियों ने रविवार को अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान आदिवासी जिले के मीर अली शहर में काफिले पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में दो सैनिक मारे गए, जबकि तीन सुरक्षाकर्मी और तीन नागरिक घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed