{"_id":"5d6d80f88ebc3e0132028094","slug":"34-missing-as-dive-boat-sinks-in-flames-off-california-coast","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलिफोर्निया में नौका में लगी भीषण आग, 34 लोग लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कैलिफोर्निया में नौका में लगी भीषण आग, 34 लोग लापता
Tue, 03 Sep 2019 02:22 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिलिस
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
दक्षिणी कैलिफोर्निया तट पर सोमवार तड़के एक नौका में भीषण आग लगने के बाद 34 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें से कई के मारे जाने की आशंका है। तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
वेंचुरा काउंटी दमकल विभाग के कैप्टन ब्रायन मैकग्राथ ने द डेली बीस्ट को कुछ मौतों की पुष्टि की। लेकिन कहा कि वह अभी इसकी सटीक संख्या नहीं बता सकते।
तटरक्षक बल की कैप्टन मोनिका रोचेस्टर ने संवाददाताओं को बताया कि तड़के करीब 3:15 बजे आग की लपटें निकलने पर चालक दल के पांच सदस्य जाग गए और पानी में कूद गए।
विज्ञापन
वेंचुरा काउंटी के एक प्रवक्ता बिल नैश ने सीएनएन को बताया कि घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।