फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   34 killed in Israeli air strikes, Islamic jihadist group ready for truce

इस्राइल के हवाई हमलों में 34 की मौत, इस्लामिक जिहादी समूह संघर्ष विराम को तैयार

Fri, 15 Nov 2019 01:53 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 15 Nov 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
34 killed in Israeli air strikes, Islamic jihadist group ready for truce
हवाई हमला(सांकेतिक तस्वीर)

इस्लामिक जिहादी समूह के प्रवक्ता मुसाब अल बेरिम ने संघर्ष विराम की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, इस्राइल ने हमारे शीर्ष कमांडर अबू अल अता को मारकर लगातार 48 घंटे से हमले किए हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस्राइली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो चुकी है।

विज्ञापन


इसमें अबू मलिक के एक ही परिवार के आठ लोग भी शामिल हैं जो दक्षिण गाजापट्टी के रिहाइशी इलाके में रहते थे। जबकि दूसरी तरफ इन तीन दिनों में गाजा से भी करीब 350 रॉकेट इस्राइल पर दागे गए जिसमें 63 नागरिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन


मिस्र के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक, उनके देश ने मंगलवार से जारी इस लड़ाई को खत्म करने की कोशिशें की हैं जिसमें फलस्तीन के खेतों और दर्जनों घरों में बमबारी की गई है। मिस्र ने कहा है कि इस्राइल और फलस्तीन दोनों को ही शत्रुता छोड़कर युद्धविराम सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हमले अस्वीकार्य : यूएन

इस हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक निकोले म्लाडेनोव ने कहा कि नागरिकों के खिलाफ किसी भी हमले का कोई औचित्य नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि नागरिकों के खिलाफ रॉकेट और मोर्टार का अंधाधुंध इस्तेमाल किया जाना बिल्कुल अस्वीकार्य है, इसे तुरंत रोकना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र तत्काल स्थिति को कम करने के लिए काम कर रहा है।

 

इस्राइल में आपात हाल

इस ताजा जंग से तेल अवीव समेत इस्राइल के सीमावर्ती इलाके में आपात हालातों के चलते जनजीवन पूरी तरह से थम गया है। गाजा के निकट के इस्राइली स्कूल और सरकारी प्रतिष्ठानों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। रॉकेट से होने वाले हमलों के चलते लोगों के बाहर निकलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।



जब तक गाजा क्षेत्र से हमले बंद नहीं होंगे, हमारे हमले बिना दया किए जारी रहेंगे। उनके पास सिर्फ एक ही विकल्प है - या तो इन हमलों को रोकें अथवा अधिक से अधिक हमलों के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed