फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   32 killed in road accidents in Turkey and bomb blast in Pakistan read hindi news

Big News: तुर्की में सड़क हादसों में 32 की मौत, पाकिस्तान में हुआ बम विस्फोट, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें

Sun, 21 Aug 2022 04:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, तुर्की
एजेंसी, तुर्की Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 21 Aug 2022 04:10 AM IST
सार

तुर्की में शनिवार को हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। वहीं पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों को लक्षित कर किए गए हमले में एक पुलिस चौकी पर आईईडी से किए धमाकों में दो पुलिसकर्मी मारे गए हैं।

विज्ञापन
32 killed in road accidents in Turkey and bomb blast in Pakistan read hindi news
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुर्की में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा गाजियांटेप में हुआ, जहां एक यात्री बस यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में पत्रकारों को ले जा रही एक बस को एक यात्री बस ने टक्कर मार दी। इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी दूसरा हादसा यहां के मार्डिन के डेरिक जिले में हुआ, जहां बेकाबू ट्रक ने भीड़ को रौंद दिया। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन


पाकिस्तान में आईईडी धमाका, दो पुलिस कर्मियों की मौत
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों को लक्षित कर किए गए हमले में एक पुलिस चौकी पर आईईडी से किए धमाकों में दो पुलिसकर्मी मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने बजौर जिले के डामा डोला तहसील की एक पुलिस चौकी के पास आईईडी विस्फोट किया, जिसमें मौके पर ही दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। मारे गए पुलिस कर्मियों की पहचान हवलदार सैयद अहमद और सिपाही इनायतुर रहमान के तौर पर की गई है। दोषियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन


रुश्दी के समर्थन में जुटे लेखक-मित्र, एकजुटता कार्यक्रम में पढ़ीं रचनाएं
अमेरिका में एक साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी को छुरा घोंपने के एक सप्ताह बाद रुश्दी के मित्र व अन्य लेखक न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी में जुटे और उनकी रचनाओं को पढ़ा। उन्होंने रुश्दी के अभिव्यक्ति की आजादी संबंधी विचारों पर एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहित्य समूह ‘पेन अमेरिका’, उनके प्रकाशक पेंगुइन रेंडम हाउस, न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी और हाउस ऑफ स्पीक-ईजी ने विशेष कार्यक्रम ‘स्टैंड विद सलमान : डिफेंड द फ्रीडम टू राइट’ का आयोजन किया। रुश्दी ‘पेन अमेरिका’ के अध्यक्ष रह चुके हैं। इस कार्यक्रम में रुश्दी के समर्थन में लेखक, कार्यकर्ता और मित्र एकसाथ जुटे। 

टीना ब्राउन, किरण देसाई, आसिफ मांडवी और रेजिनाल्ड ड्वेन बेट्स समेत लेखक, रचनाकारों, कलाकारों और साहित्यिक समुदाय के सदस्यों ने रुश्दी की कुछ सबसे प्रसिद्ध कृतियों को पढ़ा और बुकर पुरस्कार विजेता रुश्दी (75) के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। ‘पेन अमेरिका’ ने कहा कि दुनिया भर के लेखक रुश्दी के साथ एकजुटता से खड़े हैं और दुनिया भर में संकटग्रस्त लेखकों की दुर्दशा पर उनके विचारों का समर्थन करते हैं।

भारतीय राजदूत ने भूटान नरेश को सौंपा अपना परिचय पत्र
भारतीय राजदूत नियुक्त किए गए भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी सुधाकर डेलेला ने शनिवार को भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक को अपना परिचय पत्र सौंपा। थिंपू में भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में बताया कि थिंपू के ताशीछोडजोंग में आयोजित कार्यक्रम में सुधाकर डेलेनिना ने आपसी भरोसे, समझ, दोस्ती के मजबूत बंधन और लोगों के एक-दूसरे से नजदीकी रिश्तों की मजबूत नींव पर टिके द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने का भारतीय संकल्प दोहराया। भारत और भूटान का अद्वितीय रिश्ता समय की कसौटी पर खरा है। अन्य पड़ोसी देशों से अलग इसमें अत्यधिक भरोसा, सद्भावना और आपसी समझ है। एजेंसी

भारत-ऑस्ट्रेलिया का समुद्री साझेदारी अभ्यास समाप्त
पर्थ (ऑस्ट्रेलिया)। भारत और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) शनिवार को समाप्त हो गया। इसमें आईएनएस सुमेधा और एचएमएएस अंजक भी शामिल रहे। इसका मकसद दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच मजबूत लिंक और भारतीय व रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी के बीच अंतर्संबंधों की पुष्टि करना था। एमपीएक्स के दौरान एक-दूसरे के डेक पर हेलिकॉप्टरों की लैंडिंग, सामरिक युद्धाभ्यास भी शामिल थे।

भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए आईएनएस सुमेधा सोमवार को पर्थ पहुंचा था। सुमेधा के डेक पर 15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया की रक्षा सेनाओं के वर्तमान और पूर्व सैनिकों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। भारतीय नौसेना की परिचालानात्मक तैनाती के तहत आईएसएन समुधा को दक्षिण पूर्वी भारतीय समुद्र में तैनात किया गया था।

आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए वह सभी महाद्वीपों (अंटार्कटिका के अलावा) में तिरंगा फहराने की भारतीय नौसेना की पहल का हिस्सा है। आईएनएस सुमेधा स्वदेशी तकनीक से निर्मित है और भारतीय तटों पर गश्त के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेता है। एजेंसी

जापानी तट पर रासायनिक टैंकर और एक मालवाहक जहाज में टक्कर
दक्षिण-पश्चिमी जापान तट के निकट एक जापानी रासायनिक टैंकर जहाज और एक चीनी मालवाहक जहाज की टक्कर हो गई। तटरक्षक बल ने शनिवार को बताया कि इस घटना में रयोशिनमारू नामक टैंकर पर सवार छह जापानी चालक दल में से कोई भी घायल नहीं हुआ, जबकि बेलीज पंजीकृत मालवाहक जहाज शिन हाई 99 पर सवार 14 चीनी चालक दल भी सुरक्षित हैं। कुशिमोतो तटरक्षक बल के एक अधिकारी के अनुसार, शनिवार तड़के हुई इस टक्कर की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों जहाजों की टक्कर वाकायामा प्रांत के तट से लगभग 3.5 किलोमीटर (2.2 मील) दूर हुई थी।

अमेरिका : पूर्व उपराष्ट्रपति पेन्स ने कहा, नहीं ले गया गोपनीय सूचना
पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा कि वह कार्यालय छोड़ते समय कोई भी गोपनीय सूचना साथ नहीं ले गए थे। उनके पूर्व बॉस डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा आवास से गोपनीय दस्तावेज बरामदगी के बाद यह बयान सामने आया है। एजेंसी उनके यह कागजात कब्जे में रखने पर तीन संघीय कानूनों के संभावित उल्लंघन की जांच कर रही है।

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे हैं कि उनके आवास से बरामद कागजात गोपनीय नहीं थे। पेंस से एक इंटरव्यू के दौरान सीधे पूछा गया कि कार्यालय छोड़ते समय क्या वह भी कुछ गोपनीय सूचनाएं ले गए थे तो उन्होंने कहा, अपनी जानकारी के मुताबिक नहीं। ट्रंप के आवास से कागजात बरामदगी पर पेंस ने कहा, सभी तथ्य सामने आने तक मैं कोई पूर्वानुमान नहीं लगाना चाहता।

एक दिन में 27 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया
भारतीय तटरक्षक बलों ने शनिवार को मछली पकड़ने वाली नाव से 6 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया। नाव के बारे में बताया गया था कि वह 19 अगस्त को डूब गई थी। 11 अन्य को एक अन्य नाव से बचाया गया था जो इंजन फेल होने की वजह से बह गई थी। एक ही दिन में 3 अलग-अलग अभियानों में कुल 27 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया गया है।

भारत ने अफगानिस्तान भेजी 32 टन जरूरी दवाइयां
अफगानिस्तान को मानवीय मदद की 10वीं खेप के तहत भारत ने 32 टन जरूरी दवाइयां भेजी हैं। यह दवाइयां काबुल में विश्व स्वास्थ्य संगठन और इंदिरा गांधी बाल अस्पताल को सौंपी गईं। संयुक्त राष्ट्र की ओर से अफगानों की मानवीय मदद की अपील के मद्देनजर भेजी गई दवाइयां में टीबी-रोधी दवाएं, पांच लाख टन कोविड वैक्सीन आदि शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, भारत का अफगानिस्तान के लोगों के साथ खास रिश्ता है और वह उन्हें मानवीय मदद मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मखाना को मिला जीआई टैग किसानों को होगा फायदा
केंद्र सरकार ने मिथिला मखाना को जियोग्राफिकल इंडिकेशन टैग (जीआई टैग) दिया है। यह जीआई टैग मिथिलांचल मखाना उत्पादक संघ के नाम से पंजीकृत किया गया है। उम्मीद जताई जा रही कि इस कदम से मखाना उत्पादकों को अब बेहतर दाम मिल पाएगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को ट्वीट किया कि जीआई टैग मिलने से मिथिला मखाना के किसानों को लाभ होगा।

एक बार किसी उत्पाद को जीआई टैग मिल जाता है तो फिर उसी नाम से कोई दूसरा व्यक्ति या कंपनी उस उत्पाद की बिक्री नहीं कर सकती। यह टैग 10 साल की अवधि के लिए वैध होता है। किसी भौगोलिक क्षेेत्र के खास उत्पाद, जिससे उस क्षेत्र की पहचान होती हैे, को प्रमाणित करने के लिए जीआई टैग दिया जाता है।

सीमा विवाद सुलझाने को आज मिलेंगे असम व मेघालय के सीएम
छह विवादित क्षेत्रों से संबंधित मतभेदों को सुलझाने के लिए मेघालय के सीएम कोनराड के संगमा व असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा रविवार को गुवाहाटी में बैठक करेंगे। मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेसटोन तिनसोंग ने बताया, बैठक में शेष छह क्षेत्रों में मतभेद के समाधान के लिए क्षेत्रीय समितियों के गठन पर चर्चा होगी।

विदेशी मुद्रा भंडार में 2.23 अरब डॉलर की गिरावट
देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 12 अगस्त को समाप्त हफ्ते में 2.23 अरब डॉलर की गिरावट आई है। यह 570.74 अरब डॉलर रह गया है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, यह कमी रुपये की गिरावट को थामने के लिए बेचे गए डॉलर की वजह से आई है। विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी विदेशी मुद्रा की है जो 507 अरब डॉलर है। इसके अलावा जो भी अन्य घटक थे, उनमें वृद्धि हुई है।

अणुब्रत मंडल फिर चार दिन के लिए सीबीआई हिरासत में
पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल के बीरभूम जिला अध्यक्ष अणुब्रत मंडल को सीबीआई ने शनिवार को आसनसोल विशेष अदालत में पेश किया। सीबीआई की विशेष अदालत ने मंडल की जमानत याचिका खारिज करते हुए और चार दिनों के लिए सीबीआई हिरासत में भेजने का आदेश दिया। अब अणुब्रत 24 अगस्त तक सीबीआई की हिरासत में रहेंगे।

अगले सप्ताह भारत के दौरे पर आएंगे बिम्सटेक के महासचिव
सात देशों के समूह बिम्सटेक के महासचिव तेनजिन लेकफेल अगले सप्ताह भारत आएंगे। वह सोमवार से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर होंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा, तेनजिन भारत के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे कि बिम्सटेक संगठन व सदस्यों देशों के बीच सहयोग को उसके नेताओं के आदेशानुसार आगे कैसे ले जाया जाए।

राजस्थान : आर्थिक तंगी के चलते पिता ने 11 माह के बेटे को नहर में फेंका
राजस्थान के जालौर जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। आर्थिक तंगी के चलते एक पिता ने 11 माह के बेटे को नहर में फेंक दिया। घटना के  बाद उसने पत्नी से झूठ बोला कि वह बेटे को उसके पिता के घर छोड़ आया है। पुलिस ने गुजरात के रहने वाले आरोपी मुकेश बरवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मुकेश की कमाई अच्छी नहीं थी।


वह पत्नी उषा व बेटे के साथ बृहस्पतिवार को जालौर पहुंचा। यहां उसने बताया कि उसके पिता गांव में रहते हैं। इसके बाद एक जगह पत्नी को रुकवाकर वह नहर के पास पहुंचा। जैसे ही उसने बच्चे को फेंका, वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। बाद में गोताखोरों की मदद से बच्चे का शव बरामद कर मां को दे दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed