फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   319 Indians in Pakistani jails and 340 Pakistanis in Indian jails

पाकिस्तान की जेलों में 319 भारतीय 340 पाकिस्तानी भारत की जेलों में

Sat, 02 Jan 2021 04:07 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 02 Jan 2021 04:07 AM IST
विज्ञापन
319 Indians in Pakistani jails and 340 Pakistanis in Indian jails
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

पाकिस्तान ने एक द्विपक्षीय करार के तहत शुक्रवार को भारतीय उच्चायोग को अपने यहां विभिन्न जेलों में बंद 319 भारतीय कैदियों की सूची सौंपी। इन कैदियों में 49 आम नागरिक और 270 मछुआरे हैं। वहीं, भारत ने अपने यहां की जेलों में बंद 340 पाकिस्तानी कैदियों की जानकारी साझा की। इनमें 263 आम नागरिक और 77 मछुआरे हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि 21 मई 2008 को दोनों देशों के बीच हुए राजनयिक पहुंच समझौते के प्रावधानों के तहत यह कदम उठाया गया है। भारत ने अपनी सूची नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग को दी। करार के प्रावधानों के तहत दोनों देशों को साल में दो बार एक जनवरी और एक जुलाई को अपने यहां की जेलों में बंद एक दूसरे के नागरिकों की जानकारी देनी होती है।

विज्ञापन

भारतीय कैदियों की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करे पाकिस्तान: भारत
 भारत ने पाकिस्तान से अपने 185 मछुआरों और तीन आम नागरिकों को रिहा कर वापस भेजने को कहा है। भारत का कहना है कि इन सभी की नागरिकता की पुष्टि हो चुकी है और इस बारे में पाकिस्तानी अधिकारियों को बताया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा, पाकिस्तान से भारतीय मछुआरों और 22 आम नागरिकों तक तत्काल राजनयिक पहुंच मुहैया कराने को कहा गया है। ये पाकिस्तान की हिरासत में हैं और इन्हें भारतीय माना जा रहा है। कोरोना को देखते हुए भारत ने सभी भारतीय कैदियों की सुरक्षा और रक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। सरकार ने आम नागरिकों, लापता रक्षाकर्मियों, मछुआरों के साथ उनकी नौकाओं को छोड़ने और स्वदेश वापस भेजने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed