{"_id":"5c31d7aebdec2256db0629c9","slug":"317-kg-weighted-kc-king-in-georgiaid-cant-live-without-eating-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"खा-खा कर 317 किलो का हो गया केसी किंग, कह रहा- सिर्फ खाने के लिए जीता हूं ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खा-खा कर 317 किलो का हो गया केसी किंग, कह रहा- सिर्फ खाने के लिए जीता हूं
Sun, 06 Jan 2019 03:55 PM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 06 Jan 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
केसी किंग
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में एक ओर जहां लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर एक ऐसा शख्स भी है, जिसे अपने मोटे होने की कोई चिंता ही नहीं है। 34 साल के इस शख्स का नाम है केसी किंग। इसका वजन जानकर आपको हैरानी हो सकती है, जो कि है पूरे 317 किलो।
विज्ञापन
इतना ज्यादा वजन होने के बावजूद केसी की खाने की ललक कम नहीं हुई है। उनका कहना है कि वह जिंदा हैं, तो सिर्फ खाने के लिए। वह कहते हैं कि मैं जब तक मर नहीं जाता, तब तक खाता ही रहूंगा।
विज्ञापन
दिनभर वीडियो गेम खेलते हैं, पिता रखते हैं ख्याल
केसी किंग अमेरिका के जॉर्जिया में रहते हैं। केसी ज्यादा चल फिर नहीं पाते। पिता उनका ख्याल रखते हैं। केसी ने बताया कि वह दिनभर वीडियो गेम खेलता है और खाना खाता है। इसके अलावा वह कोई एक्टिविटी नहीं करता है।
विज्ञापन