फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   31 civilians killed in crackdown by the Iranian security forces on protests erupted after Mahsa Amini Death

Iran: ईरान में हिरासत में युवती की मौत के खिलाफ प्रदर्शन हुआ हिंसक, सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 31 की मौत

Thu, 22 Sep 2022 07:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 22 Sep 2022 07:52 PM IST
सार

सरकारी अधिकारियों का कहना था कि अमीनी की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई, लेकिन अमीनी के परिवार ने दावा किया है कि इसके पहले अमीनी को दिल की बीमारी जैसी कोई शिकायत नहीं थी।

विज्ञापन
31 civilians killed in crackdown by the Iranian security forces on protests erupted after Mahsa Amini Death
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Agency

विस्तार

ईरान में विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कम से कम 31 नागरिकों की मौत हो गई है। ये सभी पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी में महसा अमिनी की मौत के बाद प्रदर्शन कर रहे थे। दरअसल, ईरान में प्रदर्शनों की शुरुआत पिछले हफ्ते हुई थी, जब 22 वर्षीया महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


अमीनी को ठीक से नकाब ना पहनने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। सरकारी अधिकारियों का कहना था कि अमीनी की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई, लेकिन अमीनी के परिवार ने दावा किया है कि इसके पहले अमीनी को दिल की बीमारी जैसी कोई शिकायत नहीं थी।
विज्ञापन


अमीनी को हिरासत में लेकर ईरान में ‘नैतिकता सुनिश्चित करने की प्रभारी’ पुलिस शिक्षण सेंटर में ले गई थी। पुलिस की तरफ से जारी वीडियो में दिखाया गया कि पहनावे संबंधी प्रशिक्षण के दौरान वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं, लेकिन आलोचकों ने इसे एडिट किया हुआ वीडियो बताया। अमीनी की अंत्येष्टि बीते शनिवार को की गई। उसके बाद जब ये खबर फैली, तब से ईरान के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। खास कर कुर्दिस्तान प्रांत में अशांति फैली है। अमीनी की मौत इसी प्रांत में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि कुछ जगहों पर महिलाओं ने प्रदर्शनों के दौरान हिजाब उतार दिए और विरोध जताने के लिए उन्हें हाथ में लेकर लहराया। इंटरनेट निगरानी करने वाली संस्था नेटब्लॉक ने कहा है कि सोमवार से ही देश के कई हिस्सों में इंटरनेट लगभग पूरी तरह बाधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed