{"_id":"62adf641b31a1a5b0f1ac8fe","slug":"3-labourers-shot-dead-in-balochistan-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balochistan Attack: बलोचिस्तान में आतंकी हमला, कोयला खदान को बनाया निशाना, तीन श्रमिकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Balochistan Attack: बलोचिस्तान में आतंकी हमला, कोयला खदान को बनाया निशाना, तीन श्रमिकों की मौत
Sat, 18 Jun 2022 09:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 18 Jun 2022 09:28 PM IST
सार
हमलावरों ने शिविर में आग भी लगा दी और कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। मजदूर एक सरकारी निर्माण परियोजना में काम कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के अशांत बलोचिस्तान प्रांत के हरनाई जिले में अज्ञात आतंकवादियों ने मजदूरों के एक शिविर पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इसमें तीन श्रमिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यहां तीन दिन पूर्व हथियारबंद लोगों ने क्वटा के हन्ना उरक क्षेत्र में एक निजी कोयला कंपनी के दो इंजीनियर सहित चार कर्मचारियों का अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
हमलावरों ने कोयला खदान पर हमला किया, जहां ज्यादातर मजदूर पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के थे। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों और सिबी डिवीजन के आयुक्त ने बताया कि हथियारबंद लोगों ने मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हमलावरों ने शिविर में आग भी लगा दी और कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। मजदूर एक सरकारी निर्माण परियोजना में काम कर रहे थे। घटना की अब तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन