फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   3 killed and dozens wounded during shooting in france by Gunman

फ्रांस में गोलीबारी: बंदूकधारी ने तीन लोगों की गोली मारकर की हत्या, दर्जनों घायल

Wed, 12 Dec 2018 09:57 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
3 killed and dozens wounded during shooting in france by Gunman
फ्रांस में गोलीबारी - फोटो : Deseret News

फ्रांस में एक बंदूकधारी ने क्रिसमस मार्केट में गोलीबारी कर तीन लोगों की हत्या कर दी है। इस घटना में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। यह घटना फ्रांस के ऐतिहासिक शहर स्ट्रेसबर्ग में हुई। मंगलवार शाम हुई इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। शहर के एक मंत्री का कहना है कि हो सकता है आरोपी और भी लोगों को नुकसान पहुंचाए।


loader

सरकार सुरक्षा बढ़ाने पर जोर दे रही है। सरकार का कहना है कि ऐसे हमले दोबारा न हों इसके लिए सभी क्रिसमस मार्केटों में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। बता दें फ्रांस साल 2015 के बाद से हाई अलर्ट पर है। यहां कई हमले हुए हैं, जिनमें से कुछ इस्लामिक स्टेट से प्रभावित थे। आतंकवाद के विरोध में अभी भी देश में जांच चल रही है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान चेरिफ चेकाट (29) के तौर पर की है। वह स्ट्रेसबर्ग का ही रहने वाला है। जब वह गोलीबारी के बाद भाग रहा था तो सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। उसके किसी भी ठिकाने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

आरोपी की खोज के लिए हेलिकॉप्टरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। न तो इस गोलीबारी की अभी तक किसी समूह ने जिम्मेदारी ली है और न ही इसके पीछे के उद्देश्य के बारे में कुछ पता चल पाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed