फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   3.30 Crore People Infected With Corona Virus In The World And More Than ten Lakh Patients Have Lost Their Lives

फ्रांस और ब्रिटेन में तेजी से बढ़ रहे मामले, विश्व में संक्रमितों की संख्या 3.30 करोड़ के पार

Mon, 28 Sep 2020 02:08 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन/पेरिस।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन/पेरिस। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 28 Sep 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
3.30 Crore People Infected With Corona Virus In The World And More Than ten Lakh Patients Have Lost Their Lives
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

दुनिया में रविवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3.30 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या 10 लाख के करीब पहुंच 9.99 लाख से ज्यादा हो गई। महामारी की चपेट में आए 2.44 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। दुनिया में अब 76.49 लाख सक्रिय मामले हैं, जिनमें 65,393 बेहद गंभीर स्थिति में हैं।

विज्ञापन


इस बीच फ्रांस में संक्रमण की दूसरी लहर एक सप्ताह से लगातार 13 हजार से ज्यादा नए मामले सामने ला रही है। शनिवार को भी 14 हजार नए मामले सामने आए। हालांकि, सरकार सख्त लॉकडाउन लगाना चाहती है लेकिन लोग इसके विरोध में उतर आए हैं।
विज्ञापन



यही हाल ब्रिटेन के भी हैं, जहां रोजाना करीब चार से पांच हजार केस सामने आ रहे हैं लेकिन लोग लॉकडाउन के खिलाफ हैं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन संसद में भी विरोध झेल रहे हैं। सांसदों का कहना है कि जॉनसन ने संसद को भरोसे में लिए बिना प्रतिबंधों का आदेश जारी किया। इसकी वजह से लोगों में सरकार के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल : पीएम ओली के निजी चिकित्सक संक्रमित
 नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की निजी चिकित्सक डॉ. दिब्या सिंह संक्रमित पाईं गईं हैं। डॉ. दिब्या सिंह के संक्रमित होने के बाद पीएम ओली की जांच भी की जा रही है। हालांकि ओली पिछले दो सप्ताह से डॉ. दिब्या से नहीं मिले हैं।


न्यूयॉर्क में एक हजार नए केस
अमेरिकी शहर में पांच जून के बाद पहली बार एक दिन में संक्रमण के एक हजार से अधिक नए मामले सामने आए। यह पिछले कुछ सप्ताह में स्कूल-कॉलेज और व्यवसाय फिर से खुलने से मामलों में वृद्धि देखी गई है।

चीन : 15 दिन बाद 14 नए मामले
चीन में तकरीबन दो सप्ताह बाद 14 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों में विदेश से आए लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed