फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   3.28 Crore People Infected With Corona Virus In The World And More Than 9.94 Lakh Patients Have Lost Their Lives

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.28 करोड़ पार, जस्टिन त्रुदो बोले- संकट में दुनिया, व्यवस्थाएं हो रहीं विफल

Sun, 27 Sep 2020 05:27 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 27 Sep 2020 05:27 AM IST
विज्ञापन
3.28 Crore People Infected With Corona Virus In The World And More Than 9.94 Lakh Patients Have Lost Their Lives
दुनिया में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दुनिया में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शनिवार को 3.28 करोड़ पार कर गया, जबकि मृतकों की संख्या भी 9.94 लाख से ज्यादा हो गई। महामारी की चपेट में आए 2.42 करोड़ लोग ठीक भी हुए हैं। इस बीच, कनाडा के पीएम जस्टिन त्रुदो ने महामारी के बड़े स्तर पर फैलने को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा, दुनिया संकट में है और ऐसा लग रहा है कि व्यवस्थाएं विफल हो रही हैं।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए वह बोले, महामारी ने यह साबित किया है कि दुनिया बदल सकती है। महामारी ने हमें चेताया है कि दशकों पहले स्थापित हो चुकीं बहुपक्षीय प्रणालियों का कार्य भी प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन


आगे कहा कि हम जिस अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण पर भरोसा कर रहे थे वह इस समझ पर बनाया गया था कि देश एक साथ काम करेंगे लेकिन अब वही देश बंटे हुए हैं। हमें यह पहचानने की जरूरत है कि हम कहां हैं। व्यवस्था टूट चुकी है और दुनिया संकट में है। जब तक हम नहीं बदलते, तब तक चीजें बहुत खराब होने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी ने 2507 कोरोना के नए मामले की पुष्टि की 
जर्मनी ने शनिवार को जारी ताजा कोरोना रिपोर्ट में 2507 नए कोरोना मामलों की पुष्टि की है। इसके साथ ही यहां कोरोना पीड़ितों की तादाद बढ़कर 282730 हो गई। यह रिपोर्ट रोबर्ट कोच इंस्टीच्यूट (आरकेआई) द्वारा जारी किए गए हैं। वहीं कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9452 हो गई है। शुक्रवार को नौ अन्य लोगों की कोरोना से मृत्यु हो गई। 


चेक गणराज्य में कोरोना के 2946 नए मामले 
चेक गणराज्य में शुक्रवार को कोरोना के 2946 नए मामले प्रकाश में आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दैनिक आंकड़े में यह कोरोना मामले की दूसरी सर्वोच्च संख्या है। शनिवार को जारी रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इसके साथ ही देश में कोरोना मरीजों की संख्या 61,318 हो गई जबकि चेक गणराज्य की आबाद 1 करोड़ 07 लाख है। शुक्रवार तक कोरोना मृतकों की संख्या 582 पहुंच गई, जो पिछले आंकड़े से 15 ज्यादा है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed